facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

World Cup 2023: पंड्या की चोट पर आया लेटेस्ट अपडेट, जानिए क्या इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला?

Advertisement

हार्दिक पंड्या चोट से उबरने के लिए सोमवार को राट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) चले गए थे।

Last Updated- October 25, 2023 | 2:52 PM IST
World Cup 2023: Latest update on Pandya's injury, know whether he will play against England?

World Cup 2023: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारत के अगले दो वर्ल्ड कप मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं क्योंकि वह पिछले हफ्ते लगी टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं। पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करते हुए पंड्या के टखने में चोट लगी थी और वह 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।

चोट से उबरने के लिए पंड्या NCA गए

बड़ौदा का यह खिलाड़ी चोट से उबरने के लिए सोमवार को राट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) चला गया था। NCA के एक सूत्र ने बताया, ‘‘हार्दिक का उपचार चल रहा है। उसके बाएं टखने की सूजन काफी कम हुई है लेकिन वह सप्ताहांत ही गेंदबाजी की शुरुआत करेगा। इस समय उन्हें उबरने का समय देना महत्वपूर्ण है।’’

Also read: ICC World Cup 2023, SA v BAN: डिकॉक और क्लासेन चमके, साउथ अफ्रीका की बांग्लादेश पर बड़ी जीत

पंड्या को गंभीर मोच आई है, लेकिन फ्रेक्चर नहीं हुआ- BCCI

भारत अब तक अपने पांचों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है इसलिए पंड्या को अगले दो मैच के लिए आराम दिया जा सकता है जिससे उन्हें नॉकआउट से पहले पूरी तरह से उबरने का मौका मिलेगा।

BCCI के एक सूत्र ने कहा, ‘‘पंड्या को गंभीर मोच आई है लेकिन सौभाग्य से फ्रेक्चर नहीं हुआ है। BCCI की मेडिकल टीम अधिकतम एहतियात बरतना चाहती है। उनके अगले दो से तीन मैच से बाहर रहने की संभावना है। टीम चाहती है कि वह नॉकआउट चरण के लिए पूरी तरह फिट हों।’’

भारत को अपना अगला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में और दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है। पंड्या की अनुपस्थिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को जगह मिली थी।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 2:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement