facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगेसरकार जारी करेगी व्हाइट लिस्टेड VC फर्मों की सूची: IT सचिव एस कृष्णनHDFC Bank में CEO पद को लेकर हलचल तेज, अक्टूबर से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानपनबिजली और पंप स्टोरेज पर बड़ा दांव! 2033 तक 14,000 MW नई क्षमता जोड़ने की तैयारीरोजगार और निवेश बढ़ाने की तैयारी, यूपी में शुरू होगी 16 नए इंडस्ट्रियल हब की योजनाबिजली बचाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, बड़ी इमारतों पर लागू होंगे नए नियमICICI, Axis, PNB समेत कई बैंकों की ट्रेजरी इनकम घटी, क्या अब मुनाफे पर पड़ेगा असर?स्टर्लिंग रिसॉर्ट्स का बड़ा दांव! अगले 15-18 महीनों में खुलेंगे 30 नए रिसॉर्ट, 2027 तक देशभर में होगा बड़ा विस्तार

दुर्घटना परीक्षण के आधार पर वाहनों को मिलेगी ‘स्टार रेटिंग’

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:02 PM IST

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में वाहनों को दुर्घटना परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर ‘स्टार रेटिंग’ दी जाएगी। वाहनों को यह रेटिंग कार आकलन का नया कार्यक्रम ‘भारत एनकैप’ के तहत मिलेगी।
गडकरी ने इस संबंध में ट्विटर पर लिखा है कि ‘भारत नया कार आकलन कार्यक्रम’ (भारत एनकैप) देश में ग्राहकों को स्टार-रेटिंग के आधार पर सुरक्षित कार चुनने का विकल्प देगा और उपभोक्ता-केंद्रित मंच के रूप में काम करेगा। साथ ही यह सुरक्षित वाहनों के विनिर्माण के लिए मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा।
उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत एनकैप शुरू करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है। इसके तहत भारत में वाहनों को दुर्घटना परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘क्रैश’ परीक्षणों के आधार पर भारतीय कारों की स्टार रेटिंग कारों में संरचनात्मक और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय वाहनों का निर्यात बढ़ाने के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
गडकरी ने कहा कि भारत एनकैप के परीक्षण दिशा-निर्देशों को वैश्विक दुर्घटना परीक्षण नियमों के साथ जोड़ा जाएगा। इसे मौजूदा भारतीय नियमन में शामिल किया जाएगा। इससे ओईएम अपने वाहनों को भारत की अपनी आंतरिक परीक्षण सुविधाओं में परीक्षण करवा सकेंगे।
 उन्होंने कहा कि भारत एनकैप देश को दुनिया का शीर्ष वाहन केंद्र बनाने के उद्देश्य के साथ हमारे वाहन उद्योग को आत्मानिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह कार्यक्रम विनिर्माताओं को सुरक्षा परीक्षण मूल्यांकन कार्यक्रम में स्वेच्छा से भाग लेने और नए कार मॉडलों में उच्च सुरक्षा स्तरों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। प्रस्तावित आकलन के तहत एक से पांच स्टार तक स्टार रेटिंग दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य देश में दुर्घटना के लिहाज से परिवहन को सुरक्षित बनाना है।    

Advertisement
First Published - June 25, 2022 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement