facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

वाहन क्षेत्र फर्राटा भरने को तैयार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:16 PM IST

पिछले तीन साल के दौरान कुछ सुस्ती के बाद, भारत का वाहन बाजार अब सभी सेगमेंट में एक से दो अंक की वृद्धि के लिए तैयार है। घरेलू बाजार में वा​णि​ज्यिक वाहनों से लेकर ट्रैक्टर और यात्री वाहनों और दोपहिया, सभी में वृद्धि की रफ्तार में तेजी देखी जा सकती है, क्योंकि मांग और आपूर्ति संबं​धित समस्याएं दूर हो चुकी हैं।
जहां वा​णि​ज्यिक वाहनों को चक्रीयता के तीन साल के निचले स्तर के बाद मजबूत प्रतिस्थापन मांग का लाभ मिलेगा, वहीं दोपहिया और ट्रैक्टर सेगमेंट को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार से मदद मिलेगी। मॉर्गन स्टैनली में इंडिया ऑटोज ऐंड शेयर्ड मोबिलिटी एनालिस्ट के बिनय सिंह का कहना है कि सेमीकंडक्टर किल्लत की वजह से सीमित दायरे में बनी रही यात्री वाहन बिक्री भी सुधरने की संभावना है और यह वित्त वर्ष 2019 के सर्वा​धिक ऊंचे बिक्री स्तरों पर पहुंच सकता है, क्योंकि वाह निर्माताओं को सेमीकंडक्टर की खरीदारी वि​भिन्न विक्रेताओं से होने लगेगी। इसी तरह वा​णि​ज्यिक वाहन और दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी तेजी आगी।
मारुति सुजूकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि ताजा रुझानों की वजह से एसयूवी से रफ्तार बढ़ेगी। पिछले कुछ वर्षों में, एसयूवी और पीवी बाजार में एमपीवी की भागीदारी बढ़ी है। नई हैच और सिडैन की बिक्री में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल पहली बार एसयूवी सबसे बड़े सेगमेंट के तौर पर उभरे थे। श्रीवास्तव ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘यह रुझान इस साल भी बने रहने की संभावना है।’

Advertisement
First Published - June 15, 2022 | 12:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement