facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

टोयोटा ने हाइब्रिड कार की झलक दिखाई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:51 PM IST

टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन ने आज भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली मास मार्केट हाइब्रिड कार की झलक दिखाई जो एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) है। इसके साथ ही कंपनी ने तेजी से उभरते भारतीय कार बाजार में एक नई पहल की है।
सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन के साथ अपने वैश्विक गठबंधन के तहत टोयोटा ने अर्बन क्रूजर हाईराइडर एसयूवी को तैयार किया है। टोयोटा बाजार में हुंडई मोटर कंपनी और किया मोटर्स से इस श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करेगी। भारत में इसी श्रेणी में सबसे अधिक कारों की बिक्री होती है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि नया मॉडल भारत के इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में भी ‘गेम चेंजर’ साबित होगा। वह नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च समारोह को संबोधित कर रहे थे। टोयोटा ने इससे पहले कहा था कि वह भारत जैसे विकासशील बाजारों में हाइब्रिड मार्ग पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन बाजारों में बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं है और इन देशों में अधिकांश बिजली उत्पादन कोयला एवं जीवाश्म ईंधन के जरिये होता है।हालांकि बिक्री के लिहाज से कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन के मोर्चे पर सुस्त रफ्तार का कारण पर्यावरण के अनुकूल निवेश करने वालों ने टोयोटा की आलोचना की है।
कंपनी ने कहा है कि बाजार के लिए हाइब्रिड मॉडल कहीं अधिक अनुकूल दिख रहा है क्योंकि बाजार में ग्राहकों के लिए व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने की जरूरत है। ये विकल्प स्थानीय जरूरतों और ऊर्जा मेल पर आधारित होने चाहिए। पिछले साल टोयोटा ने अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक बनाने पर 2030 तक 60 अरब डॉलर खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई थी। हालांकि उनमें से आधे वाहनों को ही पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर विकसित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 2, 2022 | 2:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement