facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

ईवी संयंत्र के लिए फोर्ड संग बातचीत कर रही तमिलनाडु सरकार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:06 PM IST

चेन्नई के नजदीक अपनी निर्माण इकाई बंद किए जाने 6 महीने बाद फोर्ड ने कहा है कि वह इस इकाई को पुन: चालू करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रूपरेखा के तहत इस संयंत्र को फिर से चालू करना चाहती है। ये चर्चाएं सरकार द्वारा फरवरी में 25,938 करोड़ रुपये की उत्पादन-आधारित रियायत (पीएलआई) योजना के तहत सरकार द्वारा ईवी निर्माण एवं निर्यात के लिए फोर्ड के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद से ही शुरू हो गई थीं।
तमिलनाडु को उम्मीद है कि 9 सितंबर को गुजरात के साणंद में और तमिलनाडु के मरैमलाई नगर में अपनी दो निर्माण इकाइयां बंद कर चुकी फोर्ड ईवी के लिए अपने चेन्नई संयंत्र को विभिन्न उद्देश्य के लिए फिर से चालू कर सकती है। एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि संबद्घ संयंत्र को लेकर टाटा मोटर्स और तमिलनाडु के बीच चर्चाएं सफल नहीं रही थीं। तमिलनाडु ईवी पर बड़ा दांव लगा रहा था और राज्य सरकार टेस्ला जैसी कंपनियों के साथ भी बातचीत बढ़ा रही थी। फोर्ड इंडिया के साथ बातचीत के मौजूदा चरण के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के एक अधिकारी ने इसे ‘अटकलबाजी और काल्पनिक’ करार दिया।    

Advertisement
First Published - April 7, 2022 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement