facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

स्विच मोबिलिटी 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:06 PM IST

अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई स्विच मोबिलिटी दक्षिण भारत में नई विनिर्माण इकाई लगाने पर करीब 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने जा रही है। कंपनी इसके विस्तार के लिए 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा जुटाने के लिए भी वित्तीय निवेशकों से बातचीत कर रही है।
पिछले महीने स्विच मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक बसों व हल्के वाणिज्यिक वाहनों की शृंखला विकसित करने के लिए ब्रिटेन व भारत में करीब 30 करोड़ पाउंड के निवेश का खाका सामने रखा था।
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी महेश बाबू ने कहा, हम भारत मेंं एकीकृत संयंत्र की योजना बना रहे हैं। लेफ्ट हैंड ड्राइव वाहन स्पेन में बनाए जाएंगे जबकि राइट हैंड ड्राइव वाहन भारत में। कंपनी ने कहा कि उसके पास पहले ही करीब 1,200 बसों के ऑर्डर हैं। वह हल्का वाणिज्यिक वाहन बड़ा दोस्त इस वित्त वर्ष के आखिर तक पेश करने की योजना बना रही है।
स्विच ने बेंगलूरु मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन को करीब 12 मीटर वाली 300 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का ऑर्डर हासिल किया है। अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक सीवी ऑपरेशंस और ब्रिटेन की पूर्व बस विनिर्माता ऑप्टेयर की संयुक्त इकाई स्विच का गठन पिछले वित्त वर्ष में इसी समय हुआ था।
महेश बाबू ने कहा, हम 20 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए वित्तीय निवेशकों से बातचीत कर रहे हैं। जुलाई में अमेरिका की ड्राइवट्रेन निर्माता डेना ने स्विच की एक फीसदी हिस्सेदारी 1.8 करोड़ डॉलर मेंं ली थी।

Advertisement
First Published - May 10, 2022 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement