facebookmetapixel
Advertisement
Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांग

T20 क्रिकेट में ‘ग्लोबल रेवोल्यूशन’ लायेंगे सूर्यकुमार : रिक्की पोंटिंग

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 6:44 PM IST
Ricky Ponting

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मार्गदर्शक करार देते हुए कहा कि वह नये खिलाड़ियों की पीढ़ी को अपनी खेल शैली अपनाने के लिये प्रेरित करने के साथ टी20 क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘दूसरे स्तर’ पर ले जा सकते हैं।

सूर्यकुमार को हाल में आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर चुना गया। वह टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा रन जोड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2022 में दो शतक और नौ अर्धशतकों से 1164 रन बनाये जिससे वह सिर्फ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से पिछड़ गये जिन्होंने 2021 में 1326 रन बनाये थे।

पोंटिंग ने शुक्रवार को ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कौशल के हिसाब से और नयापन लाने के हिसाब से मैंने खेल में (सूर्यकुमार से) बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं देखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह जो कुछ भी करेगा, काफी खिलाड़ी उसके जैसा करने की कोशिश करेंगे जिससे पूरी दुनिया में टी20 प्रारूप में कौशल का एक दूसरा ही स्तर देखने को मिलेगा।’’

पोंटिंग ने कहा, ‘‘किसी ने इस साल (2022) आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दौरान कहा था कि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जो वैसा ही करने की कोशिश करेंगे जो सूर्यकुमार कर रहा है और यह देखना शानदार होगा।’’

पोंटिंग ने छोटे प्रारूप में सूर्यकुमार को नयापन लाने वाला क्रिकेटर भी करार किया और उनकी बल्लेबाजी की तुलना दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के विशेषज्ञ एबी डिविलियर्स और पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से की।

उन्होंने कहा, ‘‘वह इस समय किसी भी अन्य खिलाड़ी से बेहतर कर रहा है। हम ऐसे खिलाड़ियों की बात करते हैं जो 360 डिग्री (चारों ओर) रन जुटा सकते हैं तो वह इसमें माहिर है, वह विकेटकीपर के पीछे की ओर फाइन लेग में रन जुटा रहा है जो शानदार है। ’’

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement