facebookmetapixel
Advertisement
DBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Today: GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत, आज इन शेयरों पर रहेगी सबकी नजरअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन

लीथियम अर्बन टेक्नोलॉजिज की हुई स्मार्टकम्यूट

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:26 AM IST

बेंगलूरु के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप लीथियम अर्बन टेक्नोलॉजिज ने रोजगार परिवहन सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म स्मार्टकम्यूट को खरीद लिया है। इंटरनैशनी फाइनैंस कॉरपोरेशन और एलजीटी कैपिटल के निवेश वाली कंपनी अपने पोर्टफोलियो को कर्मचारी परिवहन से सार्वजनिक परिवहन के तौर पर विविध बना रही है। कंपनी अपने बेड़े में 1,200 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ चीन के बाहर दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे बड़ा मालिक होने का दावा करती है।
इस अधिग्रहण के साथ ही लीथियम सभी वाहन श्रेणियों में परिवहन समाधान की पूरी शृंखला उपलब्ध कराने समर्थ हो जाएगी। इसमें पेट्रोल-डीजल आधारित परिवहन समाधान भी शामिल है।
स्मार्टकम्यूट की स्थापना 2014 में एक एंड टु एंड कर्मचारी परिवहन समाधान एसएएएस (सॉफ्टवेयर एज अ सर्विस) प्लेटफॉर्म के तौर पर की गई थी। कंपनी के अनुसार, एसएएएस आधारित इस प्लेटफॉर्म को इस तरीके से तैयार किया गया है कि कंपनियों के कर्मचारियों की परिवहन जरूरतों के हर बिंदु का ध्यान रखा गया है जिसमें ऑटोमेटेड रोस्टरिंग से लेकर बैक टु बैक कैब रूटिंग, ट्रिप आवंटन, रियल टाइम ट्रैकिंग, निगरानी, जोखिम प्रबंधन, व्यक्तिगत सुरक्षा प्रबंधन, स्वचालित बिलिंग एवं डेटा एनालिटिक्स शामिल हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘इस प्लेटफॉर्म के निर्बाध एकीकरण के साथ लीथियम अब संभावनाओं से भरे परिवहन क्षेत्र में विस्तार के लिए तैयार होगी जिसमें फ्रेट, रैपिड बस ट्रांजिट आदि शामिल हैं। इसके अलावा लीथियम इलेक्ट्रिक एवं गैर-इलेक्ट्रिक दोनों वाहनों से सेवाएं उपलब्ध कराएगी जो उसे अपने ग्राहक पोर्टफोलियो में स्मार्ट परिवहन सेवा के लिए एकमुश्त समाधान प्रदाता के तौर पर स्थापित करेगा।’
लीथियम के संस्थापक संजय कृष्णन ने कहा, ‘स्मार्टकम्यूट को स्मार्ट रोस्टरिंग और कृत्रिम बुद्धमत्ता समर्थ रूटिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीकी से लैस समाधानों में विशेषज्ञता प्राप्त है। इससे ग्राहकों के लिए परिवहन एवं लागत में काफी सुधार होगा। इस अधिग्रहण के साथ ही हमने बड़े परिवहन एवं मोबिलिटी परिवेश में अपना विस्तार करने का लक्ष्य रखा है।’

Advertisement
First Published - May 26, 2021 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement