facebookmetapixel
Advertisement
आशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़

यात्री वाहनों की बिक्री घटी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:11 PM IST

वाहन डीलरों की संस्था फाडा ने मंगलवार को कहा कि घरेलू यात्री वाहन खुदरा बिक्री मार्च, 2021 की तुलना में मार्च 2022 में 4.87 प्रतिशत घटकर 2,71,358 वाहन रह गई। वाहन डीलरों के संगठन फाडा के अनुसार मार्च 2021 में यात्री वाहनों की 2,85,240 इकाई बिकी थीं।
फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘भले ही आपूर्ति पिछले महीने से थोड़ी बेहतर हुई हो, लेकिन यात्री वाहनों में उच्च मांग और लंबी प्रतीक्षा अवधि देखी जा रही है, क्योंकि सेमीकंडक्टर उपलब्धता अभी भी एक चुनौती बनी हुई है।’ रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में लॉकडाउन से आपूर्ति में कमी आएगी औैर वाहनों की आपूर्ति भी प्रभावित होगी। पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 4.02 प्रतिशत घटकर 11,57,681 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 12,06,191 वाहन थी।    

यात्री वाहनों की मांग में सुस्ती जारी रहेगी
अर्थव्यवस्था के खुलने और ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के पटरी पर आने के साथ अगली कुछ तिमाहियों के दौरान यात्री वाहन क्षेत्र की वृद्धि मध्यम स्तर पर रहने का अनुमान है। एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा है कि सेमीकंडक्टर को लेकर आपूर्ति संबंधी चुनौतियों और ईंधन के दाम में भारी वृद्धि के कारण वाहनों की संख्या पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।     भाषा

Advertisement
First Published - April 5, 2022 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement