facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

Ola S1 Air: ओला ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता स्कूटर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:22 PM IST

Dhanteras 2022: त्योहारी सीजन का पूरा लाभ उठाने के लिए धनतेरस के अवसर पर ओला ने अपना सबसे सस्ता स्कूटर बाजार में उतार दिया है। नए स्कूटर का नाम ओला एस1 एयर (Ola S1 Air) है। यह ओला एस1 का ही अपडेट मॉडल है। दीवाली से पहले इसकी बुकिंग करने वाले ग्राहाकों को कंपनी भारी डिस्काउंट दे रही हैं। 
सिर्फ 999 रुपए में कराएं बुकिंग

ओला ने अपने सबसे सस्ते स्कूटर (Ola S1 Air) की कीमत 84,999 रुपए रखी है। कंपनी दीवाली से पहले इसकी बुकिंग करने पर 5,000 रुपए का डिस्काउंट भी दे रही है। मात्र 999 रुपए में आप स्कूटर बुक कर सकते हैं। यह स्कूटर आपको अगले साल तक डिलीवर होगा। 
एडवांस फीचर से लैस है Ola S1 Air 

ओला के नए स्कूटर में कई एडवांस फीचर हैं। स्कूटर में फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी लॉन्चिंग के समय ओला के CEO भाविश अग्रवाल ने Ola S1 Air की कई खूबियां बताई। उन्होंने बताया कि सिर्फ 15 मिनट में स्कूटर आधा चार्ज हो जाएगा। एक बार पूरा चार्ज होने पर यह 100 किलोमीटर तक चलेगा। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।   
कमाल का है लॉकिंग और अनलॉकिंग फीचर 

ओला ने नए मॉडल में कमाल का लॉकिंग और अनलॉकिंग फीचर दिया हैं। स्कूटर का मालिक जब इसके पास जाएगा तो यह ऑटोमेटिक अनलॉक हो जाएगा। मालिक के दूर जाते ही यह लॉक भी हो जाएगा। नए स्कूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम 3 (os3) है।

Advertisement
First Published - October 23, 2022 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement