facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजीग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की राय

ओकिनावा 2 साल में 1,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:36 PM IST

अपने स्कूटरों में आग लगने की घटना से चिंतित ओकिनावा ऑटोटेक अपनी आक्रामक निवेश योजना को आगे बढ़ा रही है। कंपनी देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तेजी से बढ़ रही मांग को भुनाना चाहती है। ओकिनावा ऑटोटेक के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कंपनी अगले दो साल में 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें 1,000 करोड़ रुपये का निवेश इटली की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टैसिटा के साथ संयुक्त उद्यम में किया जाएगा। इस संयुक्त उद्यम में ओकिनावा की 51 फीसदी हिस्सेदारी है।
इस बीच, ओकिनावा करीब 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए निजी इक्विटी फर्मों से भी बातचीत कर रही है। कंपनी 2,50,000 से 3,00,000 ई-स्कूटरों की बिक्री के साथ चालू वित्त वर्ष को अलविदा करना चाहती है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 85,000 ई-स्कूटरों का रहा था। कंपनी ने अपने डीलर नेटवर्क को भी मौजूदा 500 से बढ़ाकर 650 डीलर करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - May 30, 2022 | 12:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement