facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्लान! क्या वापस लौटेंगे विदेशी निवेशक, बदल सकते हैं ट्रेडिंग के ये नियमदिल्ली में पेट्रोल-डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, CAQM ने तय की समयसीमामुंबई पोर्ट को ब्लू इकोनॉमी हब बनाने के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश, ₹22,672 करोड़ की परियोजनाओं पर जोरजुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटीSEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैट

नयी गेंद या पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में कोई हिचक नहीं: शामी

Advertisement

बुमराह की गैर मौजूदगी में शमी और मोहम्मद सिराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में वनडे श्रृंखला में नयी गेंद संभाली थी।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:59 PM IST

मोहम्मद शमी को वनडे क्रिकेट में नयी गेंद की बजाय पुरानी कूकाबूरा से भी गेंदबाजी करने में कोई गुरेज नहीं है और उनका कहना है कि वह टीम की जरूरत के अनुसार ढलने को तैयार हैं और उनमें कोई अहंकार नहीं है ।

एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिये जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी के साथ देखना यह होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को उनके साथ नयी गेंद कौन संभालेगा ।

बुमराह की गैर मौजूदगी में शमी और मोहम्मद सिराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में वनडे श्रृंखला में नयी गेंद संभाली थी।

शमी ने एशिया कप से पहले स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ मुझे नयी गेंद या पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में कोई हिचक नहीं है। मुझमें इस तरह का कोई अहंकार नहीं है । हम तीनों (बुमराह, शमी और सिराज) अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि वह किसे उतारना चाहता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर मुझे नयी गेंद दी जाती है या जब भी गेंदबाजी करने को कहा जाता है तो मैं हमेशा तैयार हूं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ सफेद और लाल गेंद को लेकर काफी बात की जाती है । लेकिन अगर सटीक गेंदबाजी करते हैं तो किसी भी प्रारूप में कोई दिक्कत नहीं है । मेरा एक ही लक्ष्य है कि मैदान पर अपना शत प्रतिशत देना है । अगर ऐसा कर सके तो नतीजे खुद ब खुद मिलेंगे । ’’

उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले बुमराह की वापसी से टीम का मनोबल बढेगा । शमी ने कहा ,‘‘ जस्सी (बुमराह) लंबे समय से नहीं खेल रहा था । हमें उसकी कमी खली । उसकी वापसी से हमारी गेंदबाजी काफी मजबूत हुई है । वह फिट दिख रहा है और अच्छा खेल रहा है । उम्मीद है कि एशिया कप में प्रदर्शन अच्छा होगा ।’’

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement