facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

भारत में दूसरा संयंत्र लगाने की तैयारी में एमजी मोटर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:00 PM IST

वाहन विनिर्माता एमजी मोटर इंडिया की 4,000 करोड़ रुपये के निवेश से अपना दूसरा विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना है, जिसके लिए उसकी गुजरात समेत कई राज्यों के साथ बातचीत चल रही है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कोशिशों के तहत दूसरा संयंत्र स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है।
गुजरात के हलोल में स्थित अपने मौजूदा संयंत्र की क्षमता को कंपनी अगले साल तक 1.25 लाख वाहन तक पहुंचाने की दिशा में सक्रिय है। लेकिन एमजी मोटर की योजना दूसरा संयंत्र स्थापित कर इसे दो साल में तीन लाख इकाई तक पहुंचाने की है। छाबा ने कहा, हलोल संयंत्र की क्षमता 1.25 लाख इकाई पर पहुंचने के बाद हमें एक और संयंत्र की जरूरत होगी। यह संयंत्र हलोल में भी हो सकता है और हम अतिरिक्त जमीन को लेकर गुजरात सरकार के संपर्क में हैं। कुछ दूसरे राज्यों ने भी इस सिलसिले में हमसे संपर्क साधा है। हमने दूसरे संयंत्र की जगह तय करने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जून के अंत तक दूसरे संयंत्र की जगह तय कर ली जाएगी। उन्होंने संयंत्र की स्थापना पर किए जाने वाले निवेश एवं उत्पादन के बारे में पूछे जाने पर कहा, हम इस पर करीब 4,000 करोड़ रुपये के निवेश पर विचार कर रहे हैं। हम नए संयंत्र की 1.75 लाख इकाई की क्षमता को जोड़कर इसे तीन लाख इकाई तक ले जाएंगे। उन्होंने नए संयंत्र का निर्माण दो साल में पूरा होने की उम्मीद जताई। एमजी मोटर ने गुजरात के हलोल में स्थित अपने इकलौते संयंत्र की क्षमता बढ़ाने पर 2,500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पिछले साल की थी।

Advertisement
First Published - April 11, 2022 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement