facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

मारुति-टोयोटा की हाइब्रिड कार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:02 PM IST

जापानी वाहन कंपनी सुजूकी और टोयोटा के बीच वै​​श्विक गठजोड़ के तहत पहली बार संयुक्त तौर पर डिजाइन की गई हाइब्रिड कार भारतीय बाजार में उतरने के लिए तैयार है।
यह हाइबिड कार एसयूवी सेगमेंट में आएगी, जो भारत के वाहन बाजार में तेजी से विकास कर रहा है। देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी मारुति भी इस सेगमेंट में पैठ बनाने की को​शिश कर रही है क्योंकि एसयूवी खंड में उसकी मौजूदगी कम होने से बाजार हिस्सेदारी में गिरावट आ रही है।
मारुति सुजूकी के कार्यकारी निदेशक (बिक्री)Ḥ शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘यह मझोले आकार की एसयूवी होगी। इसका इंजन माइल्ड हाइब्रिड होगा जिसे सुजूकी द्वारा विकसित किया गया है और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड को टोयोटा द्वारा विकसित किया गया है।’ उन्होंने कहा कि सुजूकी द्वारा विकसित मॉडल का उत्पादन मध्य अगस्त तक शुरू हो जाएगा।
इस एसयूवी को मुख्य रूप से भारत में बिक्री के लिए विकसित किया गया है लेकिन इसे अफ्रीका जैसे बाजारों में निर्यात भी किया जा सकता है। इस एसयूवी के टोयोटा संस्करण का नाम अर्बन क्रूजर हाइराइडर होगा जिसे 1 जुलाई को पेश किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि मारुति विटारा नाम से जल्द ही इस एसयूवी को बाजार में उतारेगी।
यह एसयूवी मारुति सुजूकी के लिए अहम होगी क्यांकि यह सीधे तौर पर हुंडई की क्रेटा और किया सेल्टॉस को टक्कर देगी। मझोले आकार की एसयूवी काफी लोकप्रिय है और वाहन कंपनियों की बिक्री बढ़ाने में इसका अहम योगदान है।
भारतीय बाजार के लिए किफायती हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने के लिए टोयोटा और सुजूकी ने 2017 में पहली बार गठजोड़ किया था।
इसके तहत टोयोटा ने अपनी हाइब्रिड प्रौद्योगिकी सुजूकी को देने के लिए सहमति जताई थी। टोयोटा के अध्यक्ष अकोई टोयोटा ने कहा, ‘टोयोटा और सुजूकी Ḥअपनी दक्षता का लाभ उठाकर भारतीय ग्राहकों को व्यापक विकल्प मुहैया करा रही हैं और हमें उम्मीद है कि इससे कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।’Ḥसुजूकी के अध्यक्ष तोशीहीरो सुजूकी ने कहा, ‘Ḥटोयोटा से मिले सहयोग की हम सराहना करते हैं और इस साझेदारी के तहत हम कारोबार के अवसर तलाशते रहेंगे।’

Advertisement
First Published - June 25, 2022 | 12:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement