facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

ई-तिपहिया के लिए सबसे बड़ा संयंत्र

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:37 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) 25 करोड़ डॉलर (करीब 1,900 करोड़ रुपये) के निवेश से दुनिया की सबसे बड़ी तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण इकाई की स्थापना कर्नाटक में करेगी। ओएसएम ने शुक्रवार को कहा कि यह संयंत्र 250 एकड़ क्षेत्र में तीन चरणों में बनाया जाएगा और यहां से सालाना दस लाख बिजली चालित तीन पहिया वाहनों का उत्पादन होगा। इसमें बताया गया कि कंपनी संयंत्र की स्थापना के लिए इक्विटी और ऋण के जरिए पूंजी जुटा रही है। कंपनी ने कहा कि इस कारखाने के आसपास के इलाकों में सहायक विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए मौजूदा और नए आपूर्तिकर्ताओं के साथ उसकी बातचीत चल रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा, विश्व पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के अवसर पर ओमेगा सेकी मोबिलिटी घोषणा करती है कि कर्नाटक में दुनिया की सबसे बड़ी तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण इकाई की स्थापना की जाएगी।    

Advertisement
First Published - April 22, 2022 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement