facebookmetapixel
Advertisement
90 डॉलर के ऊपर टिके कच्चे तेल के दाम तो महंगा हो सकता है पेट्रोल, BPCL ने दिया बड़ा संकेतरूस से सस्ता तेल खरीदने के बाद भी BPCL की लागत क्यों बढ़ गई? जानिए कहां बिगड़ा पूरा हिसाबHDFC, SBI, ICICI समेत बड़े बैंकों की नई तैयारी! डॉलर बॉन्ड से जुटेगा बड़ा फंडकच्चे तेल में उछाल से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका, सोना करीब ₹600 टूटा, चांदी ₹1,300 लुढ़कीबैंकों में नकदी 3 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर, क्या लोन और ब्याज दरों पर पड़ेगा असर? जानिए वजहQuick Commerce की जंग अब कूपन की नहीं, गोदाम और सप्लाई चेन की हैCJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्टOpening Bell: US-Iran तनाव से बाजार में मची हलचल! Sensex 500 अंक लुढ़का, Nifty 23,700 के करीबपेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, आज कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसलाSonam Wangchuk Hunger Strike: सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन

आईसीसी ने रावलपिंडी की पिच को औसत से नीचे बताया

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:30 PM IST

आईसीसी ने रावलपिंडी की पिच को औसत से नीचे बताया
PTI / दुबई  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) आईसीसी ने मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट की पिच को औसत से नीचे करार दिया है जिस पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली ।

उस मैच में सात शतक लगे और इंग्लैंड ने पहले ही दिन चार विकेट पर 506 रन बनाने के बाद 74 रन से जीत दर्ज की । इंग्लैंड ने मैच में चार विकेट पर 657 रन बनाये ।

इस स्टेडियम को एक डिमेरिट अंक भी झेलना पड़ा । आठ महीने के भीतर दूसरी बार स्टेडियम को डिमेरिट अंक दिया गया है । पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच मार्च में हुए पहले टेस्ट में भी पिच को औसत से नीचे बताया गया था ।

आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ,‘‘ आईसीसी एलीट पेनल के मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच को औसत से नीचे करार दिया है । आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत इस पर एक डिमेरिट अंक लगाया गया ।’

पायक्राफ्ट ने अपने आकलन में कहा ,‘‘ इस पिच से गेंदबाजों को किसी तरह की मदद नहीं मिली । यही वजह है कि बल्लेबाजों ने तेजी से और काफी रन बनाये । मैच के दौरान पिच टूटी भी नहीं ।’’

पिच औसत से नीचे होने पर स्टेडियम को एक डिमेरिट अंक झेलना पड़ता है जबकि पिच खराब या अनफिट करार दिये जाने पर तीन और पांच डिमेरिट अंक लगाये जाते हैं । कुल पांच डिमेरिट अंक होने पर मैदान एक साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी नहीं कर सकता और दस डिमेरिट अंक होने पर निलंबन दो साल का होता है ।

भाषा

मोना

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement