facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

ICC Ranking: टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन दूसरे स्थान पर, जडेजा ने भी लगाई लंबी छलांग

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 3:35 PM IST
Ravichandran ashwin

भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गये शुरुआती टेस्ट में आठ विकेट चटकाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। घुटने की चोट के कारण लगभग पांच महीने बाद टीम में वापसी करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा अपने हरफनमौला खेल के बूते इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने थे।

अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 15 विकेट झटके थे जिसे भारत ने तीन दिन के अंदर 132 रन से जीता था। अश्विन ने दूसरी पारी में 37 रन देकर पांच विकेट जबकि पहली पारी में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाये थे। 36 साल का यह गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से 21 रेटिंग अंक पीछे है।

जडेजा ने मैच के पहली पारी में 47 रन देकर पांच जबकि दूसरी पारी में 34 रन देकर दो विकेट लिये। भारत के अन्य गेंदबाजों में चोट कारण पिछले साल सितंबर से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नागपुर में शतकीय पारी खेलने का फायदा हुआ और वह 10वें से आठवें पायदान पर पहुंच गये है।

कार दुर्घटना के कारण टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रैंकिंग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है । वह सातवें स्थान पर है। इसके विपरीत ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा ने दो बार सस्ते में आउट होने की कीमत चुकानी पड़ी। वार्नर एक और 10 रन की पारी खेलने के बाद छह पायदान नीचे 20वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि ख्वाजा पहले टेस्ट में केवल एक और पांच रन बनाकर दो पायदान नीचे 10वें स्थान पर खिसक गये हैं। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी शीर्ष दो स्थान पर काबिज है जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे स्थान पर है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने शुरुआती टेस्ट में 84 रन की पारी खेली जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement