facebookmetapixel
Advertisement
दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशी

दमदार है आई 20

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:05 PM IST

जी हां इंतजार की घड़ियां अब हुई खत्म। हुंडई ने अपने नए मॉडल आई20 की तस्वीरें कार के दीवानों की धड़कनों को तेज करने के लिए पेश की हैं।


हुंडई का नया मॉडल आई20 अब आपके सामने एक बड़े हैचबैक की शक्ल में मौजूद है। छोटी कार के सेगमेंट में बेहद सफल मॉडल आई10 और बड़ी आई30 मॉडल की शानदार लग्जरी कार के बीच की कड़ी का नाम आई20 दे सकते हैं । भारत को छोड़कर आई20 दुनिया भर के बाजार से गेट्ज का पत्ता काटने की पूरी क्षमता रख रही है। भारत में तो अभी गेट्ज का दबदबा बरकरार है।

आई10 के लिए भारत एक्सपोर्ट बेस था उसी तरह आई20 के लिए भी होगा। लेकिन आई10 के मामले में तो इसकी बिक्री स्थानीय स्तर पर शुरू हो गई थी लेकिन राइट हैंड ड्राइव वर्जन वाले इस कार को सबसे पहले निर्यात करने के लिए ही ऑफर किया जाएगा।

अब आप जानना चाहेंगे की आई20 में आखिर नया क्या है? यह कार जर्मनी में हुंडई के रशेलशेम सेंटर में डिजाइन की गई है। आई20 को देखकर यह कार आई मॉडल से काफी मिलती है। हालांकि यह कार आपको ज्यादा मैच्योर और स्टाइलिश दिखेगी। इसमें भी क्रोम पट्टी वाली ग्रिल मौजूद है और इसका हेडलैंप भी बेहद बड़ा और शानदार है। इसमें इनवर्टेड सी पिलर की डिजाइन भी की गई है।

इसकी खासियत यह है कि इसके बोनेट में दो उभार नजर आते हैं इसकी वजह से कार बेहद मजबूत दिखती है। जहां तक  पिछले हिस्से के पहिए में एक घुमावदार शेप नजर आता है उसमें आप गेट्ज की थोड़ी बहुत झलक देख सकते हैं। जहां तक कार के अंदरुनी हिस्से की बात है आई 10 की तरह ही इस कार के बीच वाले हिस्से में गियर लिवर, म्यूजिक सिस्टम, बेहद सॉफ्ट बटन और कंट्रोल मौजूद हैं।

आप कार के अंदरुनी हिस्से में ज्यादा स्पेस की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि इसका व्हीलबेस गेट्ज के मुकाबले 2455 एमएम लंबा है। इसमें ज्यादा नाटकीय बदलाव बोनेट के अंदर दिखता है। जहां तक छोटे इंजनों की बात है आई10 का 1.2 लीटर वाला इंजन और नई आई20 का 1.4 लीटर वाला इंजन 90 बीएचपी की क्षमता को बरकार रखता है और इस कार को तेज रफ्तार कायम करने की इजाजत भी देता है।

डीजल इंजन वाली इस कार में 1.4 लीटर वाला कॉमन रेल यूनिट भी है जिसे आईब्लू कहा जाता है। इस इंजन में 89 बीएचपी की क्षमता है। इसमें प्रदूषण फैलाने वाले गैसों के उत्सर्जन 99 ग्राम प्रति किलोमीटर के दर से होता है। इंजन से 6 स्पीड वाले मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। अब बेहद खास सवाल उभर कर आ रहा है कि हुंडई इसकी कैसी कीमत लगाएगी?

अगले साल जब भारत में इस कार की बिक्री होगी तो हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि आई20 की कीमत 5 लाख से बेहद ऊपर ही होगी। जहां तक डीजल इंजन वाले कार की बात है तो इसकी कीमत 6.5 लाख से ऊपर तक होगी। कीमतों के लिहाज से यह मारुति सुजुकी स्विफ्ट से भी ऊपर हो सकती है। हालांकि स्कोडा फेबिया के मॉडल के साथ इसकी दमदार प्रतियोगिता है।

Advertisement
First Published - September 7, 2008 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement