facebookmetapixel
Advertisement
Bank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूम

IND vs WI: टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में होप और थॉमस ने किया कमबैक

Advertisement

भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज की टीम की कप्तानी करने वाले 29 वर्षीय होप ने अपना अंतिम T20 मैच पिछले साल फरवरी में भारत दौर के दौरान कोलकाता में खेला था।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:15 PM IST
Ind vs WI, T20I, Rovman powell

IND vs WI, T20I: वेस्टइंडीज (West Indies) ने भारत (India) के खिलाफ गुरुवार से तरौबा में होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  मैचों की श्रृंखला (T20 International Cricket or T20I Series) के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि रोवमैन पॉवेल की अगुवाई वाली यह 15 सदस्यीय टीम सभी मैचों के लिए दौरा करेगी लेकिन प्रत्येक मैच के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिनमें से अंतिम एकादश चुनी जाएगी।

ये भी पढ़ें : The Ashes 2023: आखिरी मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराया, 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज

भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में वेस्टइंडीज की टीम की कप्तानी करने वाले 29 वर्षीय होप ने अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पिछले साल फरवरी में भारत दौरे के दौरान कोलकाता में खेला था। दूसरी तरफ 26 वर्षीय थॉमस ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच दिसंबर 2021 में कराची में खेला था।

काइल मायर्स को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। वेस्टइंडीज की चयन समिति के अध्यक्ष डेसमंड हेंस ने कहा कि टीम का चयन अगले साल घरेलू धरती पर होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर किया गया है।

ये भी पढ़ें: 11 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी, T20 सीरीज में टीम इंडिया की करेंगे कप्तानी

उन्होंने कहा,‘‘ हम विभिन्न योजनाओं पर काम कर रहे हैं क्योंकि हम सही संयोजन की तलाश में है। हम ऐसी टीम तैयार करना चाहते हैं जिसको लेकर हमें विश्वास होगा कि वह अगले साल हमारी मेजबानी में होने वाले वैश्विक टूर्नामेंट में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा सके।’’ त्रिनिदाद के तरौबा में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी गुरुवार को पहले मैच की मेजबानी करेगी।

इसके बाद दोनों टीमें गयाना नेशनल स्टेडियम जाएंगी जहां छह और आठ अगस्त को दूसरा और तीसरा मैच खेला जाएगा। इस श्रृंखला का चौथा और पांचवां मैच अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल में खेले जाएंगे।

भारत के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है:

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मायर्स (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस।

ये भी पढ़ें: Ind Vs WI 3rd ODI: भारत को वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में प्रयोग सफल रहने की उम्मीद

 

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 1:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement