facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

लंबी प्रतीक्षा अवधि से कार बिक्री की रफ्तार सुस्त

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:03 PM IST

दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट से कुल खुदरा बिक्री 8 फीसदी घटी
वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (फाडा) ने आज कहा कि यात्री वाहनों के पंजीकरण यानी खुदरा बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 4.66 फीसदी घट गई जबकि वाहन उद्योग की मांग में  मजबूती बरकरार है।
विनिर्माताओं के कारखाने से वितरण चैनलों तक वाहनों की आपूर्ति में देरी से यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री को झटका लगा। हालांकि वाहन कंपनियों ने 1 अगस्त को कहा था कि पिछले महीने यात्री वाहनों की आपूर्ति 16 फीसदी बढ़कर 3,42,300 वाहन हो गई। उनका कहना था कि चिप किल्लत में सुधार होने से विनिर्माताओं को मांग के अनुरूप आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिली।
हालांकि दोपहिया वाहन के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि उसे कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, मुद्रास्फीति के प्रभाव और ग्रामीण भारत में कमजोर मांग जैसी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।
फाडा ने कहा कि महीने के दौरान स्कूटर और मोटरसाइकिल की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट आई। इससे कुल खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 8 फीसदी की गिरावट आई।
महीने के दौरान कुल पंजीकरण (सभी श्रेणियों में) घटकर 14,36,927 वाहन रह गया जो पिछले वर्ष इसी महीने में 15,59,106 वाहन था। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण खुदरा बिक्री प्रभावित हुई क्योंकि खरीदारों ने बारिश के कारण अपनी खरीद योजना को टाल दिया।
फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘कार के लिए समस्या अभी भी आपूर्ति की है न कि मांग की। यदि डीलरों को समय पर वाहनों की आपूर्ति होती वे कहीं अधिक बिक्री कर पाते।’
सेमीकंडक्टर किल्लत के कारण विर्माता महीने की 15 तारीख के बाद अधिक डिस्पैच करते हैं। इस महीने के दूसरे पखवाड़े में अधिक आपूर्ति हुई। गुलाटी ने बताया कि इससे डीलरशिप पर वाहनों की आपूर्ति में देरी हुई।
गुलाटी ने कहा, ‘यात्री वाहन श्रेणी में काफी उत्साह दिख रहा है क्योंकि खुदरा बिक्री 2019 के मुकाबले पहले ही अधिक हो चुकी है।’ कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी में कई नए मॉडलों के लॉन्च होने से बिक्री को रफ्तार मिली। फाडा ने कहा कि आगामी महीनों के दौरान आपूर्ति में सुधार होने से ग्राहकों के लिए प्रतीक्षा अवधि में भी कमी आएगी।
 

Advertisement
First Published - August 5, 2022 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement