facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

बाउंस ने राजस्थान में अपना पहला ई-स्कूटर पेश किया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:06 PM IST

स्मार्ट परिवहन समाधान उपलब्ध कराने वाली बाउंस इनफिनिटी ने राजस्थान स्थित भिवाड़ी कारखाने से अपना पहला उपभोक्ता ई-स्कूटर ई-1 पेश किया है। कंपनी 18 अप्रैल से ई-स्कूटरों की आपूर्ति शुरू करेगी।  कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी की इस साल के अंत में दक्षिण भारत में ई-स्कूटर के लिए पांच लाख सालाना क्षमता वाला नया संयंत्र लगाने की योजना है।
बाउंस इनफिनिटी को एक्सेल, एक्सेल यूएस, सिकोइया कैपिटल इंडिया, बी कैपिटल, फाल्कन एज, क्वालकॉम, चिरेट, ओमिडयार नेटवर्क, मावेरिक कैपिटल जैसे अन्य प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।
कंपनी ने ई-1 स्कूट दोहरे विकल्प में पेश किया है। इसमें एक में बैटरी अदला-बदली की सुविधा है तथा दूसरे में बैटरी के साथ चार्जर की व्यवस्था है।  बाउंस इनफिनिटी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विवेकानंद हालेकेरे ने कहा कि हमारे कारखाने से बाउंस इनफिनिटी ई-1 स्कूटर बनकर आया है। हम जल्दी ही इसकी डिलिवरी ग्राहकों को करेंगे, जो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर हम काफी उत्साहित हैं।
कंपनी ने कहा कि भिवाड़ी कारखाने की मौजूदा क्षमता सालाना 2,00,000 स्कूटर से अधिक है। यह संयंत्र कंपनी के राष्ट्रीय विनिर्माण केंद्र के रूप में काम करेगा, जो देश भर से मांग को पूरा करेगा। 

Advertisement
First Published - April 7, 2022 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement