facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

अधिक हवाई यात्रियों ने भरी उड़ान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:51 PM IST

आर्थिक गतिविधियों से जुड़े साप्ताहिक संकेतकों में तेजी के रुझान बरकरार रहे। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी तेजी आई। रविवार को ही करीब 400,000 यात्रियों ने उड़ान भरी। साप्ताहिक औसत आंकड़ों के मुताबिक 2,707 विमानों में रोजाना 365,000 यात्रियों ने उड़ान भरी। पिछले से पिछले हफ्ते 364,000 यात्रियों ने यात्रा की थी और कुल 2,672 विमानों ने उड़ान भरी थी।
आवाजाही के संकेतकों से यह अंदाजा मिलता है कि छुट्टियां बिताने वाली जगहों पर लोगों की भीड़ बढ़ी है। सर्च इंजन गूग अनाम लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कर यह पता लगाता है कि महामारी के दौरान लोगों की गतिविधियां कैसी हैं। रिटेल स्टोर और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों की तादाद 2020 की समान अवधि की तुलना में पिछले हफ्ते 8.7 फीसदी अधिक रही। पार्क में जाने वालों की तादाद में भी 16 फीसदी की तेजी आई क्योंकि दफ्तर जाने वालों की संख्या में कमी आई है।
पिछले हफ्ते 412,000 वाहनों का पंजीकरण कराया गया। यह 2019 की समान अवधि की तुलना में 5 फीसदी अधिक है। उस वक्त कुल वाहनों के पंजीकरण की संख्या 391,000 थी। लगातार दूसरे हफ्ते वाहनों के पंजीकरण का आंकड़ा 410,000 से अधिक रहा।
वैश्विक लोकेशन तकनीक कंपनी टॉम टॉम इंटरनैशनल के आंकड़े दर्शाते हैं कि 2019 की तुलना में महानगरों में सोमवार सुबह 9 बजे के यातायात के आंकड़े कम ही हैं। नई दिल्ली में यातायात  2019 की तुलना में 24 फीसदी कम है। वहीं मुंबई में यातायात 39 फीसदी कम है।
भारतीय रेलवे ने कम माल ढुलाई की है। पिछले हफ्ते माल ढुलाई में वृद्धि 3.34 फीसदी रही जबकि पिछले से पिछले हफ्ते इसमें 8.91 फीसदी की वृद्धि देखी गई थी। माल ढुलाई से होने वाली कमाई पहले के 13.43 फीसदी की तुलना में 13.38 फीसदी बढ़ी। देश में बिजली उत्पादन की मात्रा 2019 की तुलना में 24.4 फीसदी रही।
सात दिनों के औसत आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते बिजली संयंत्रों ने कुल 410.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 330.3 करोड़ यूनिट था। हफ्ते दर हफ्ते बिजली उत्पादन में 5 फीसदी की गिरावट आई। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों का जायजा अर्थव्यवस्था की साप्ताहिक तस्वीर का अंदाजा लगाने के लिए लेता है।
वैश्विक स्तर पर विश्लेषक समान संकेतकों का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि वृहद अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े अक्सर देरी से जारी होते हैं। इससे हमें कोविड-19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्था पर पड़े असर की तात्कालिक तस्वीर का अंदाजा मिल जाता है जिसकी शुरुआत दो साल पहले हुई थी। गूगल के डेटा अक्सर देरी के साथ जारी होते हैं। ताजा आंकड़े 4 अक्टूबर के हैं। यातायात के आंकड़े 10 अक्टूबर सोमवार सुबह 9 बजे के हैं। बाकी सभी डेटा रविवार 9 अक्टूबर के हैं।
 

Advertisement
First Published - October 11, 2022 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement