facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

‘दुश्मन का दुश्मन दोस्त नहीं, सबसे बड़ी दुश्मन BJP है’, हार के बाद ममता की हुंकार: सभी को एकजुट होना होगा

Advertisement

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों और वामपंथियों से एकजुट होकर एक साझा मंच बनाने की अपील की है

Last Updated- May 09, 2026 | 6:54 PM IST
Mamata Banerjee
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी | फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। राज्य की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आने के बाद, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को एकजुट होने का न्यौता दिया है। शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कालीघाट स्थित अपने आवास के बाहर एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी बीजेपी विरोधी ताकतों को एक ‘साझा मंच’ पर आना चाहिए।

ममता बनर्जी ने न केवल क्षेत्रीय दलों, बल्कि वामपंथियों और अति-वामपंथियों से भी अपील की कि वे बीजेपी के खिलाफ इस लड़ाई में साथ आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर किसी भी राजनीतिक दल के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। ममता बनर्जी ने जोर देते हुए कहा, “यह सोचने का समय नहीं है कि दुश्मन का दुश्मन मेरा दोस्त है; हमारी पहली और सबसे बड़ी दुश्मन बीजेपी है।”

Also Read: विजय के ‘थलपति’ बनने का रास्ता साफ! VCK के समर्थन से TVK को मिला बहुमत, जल्द होगा शपथग्रहण

अत्याचार और गुंडागर्दी का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से पूरे राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुंडागर्दी हो रही है और बीजेपी के रैंक में असामाजिक तत्व घुस आए हैं।

ममता बनर्जी ने अपनी पिछली सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह 2011 में सत्ता में आई थीं, तब उन्होंने किसी पर भी अत्याचार नहीं होने दिया था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से बीजेपी ने 207 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है, जबकि टीएमसी को केवल 80 सीटों से संतोष करना पड़ा है। ममता बनर्जी अब इसी नई राजनीतिक स्थिति के खिलाफ एक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मोर्चा तैयार करने की कोशिश में जुटी हैं।

Advertisement
First Published - May 9, 2026 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement