facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

यमुना में अमोनिया के लिए सैनी जिम्मेदार: केजरीवाल

Advertisement

उन्होंने जहर मिलाने के साक्ष्य और अन्य विवरण के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को संदर्भित किया।

Last Updated- January 31, 2025 | 10:27 PM IST
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को अपने उस आरोप के बारे में जवाब सौंपा जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में ‘जहर’ मिला दिया है। केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि उनकी टिप्पणी ‘कच्चे पानी में अमोनिया के खतरनाक उच्च स्तर’ के संदर्भ में थी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित अपने छह पृष्ठ के लिखित जवाब में केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर राष्ट्रीय राजधानी में अत्यधिक प्रदूषित पानी भेजकर 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधान सभा चुनाव को ‘प्रभावित’ करने की ‘साजिश’ रचने का भी आरोप लगाया। दिल्ली एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों क्रमश: आतिशी और भगवंत मान के साथ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने इस मामले में निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें दिए गए नोटिस पर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को अपना जवाब सौंपा। ‘आप’ नेता निर्वाचन आयुक्तों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अमोनिया मिश्रित पानी की तीन बोतल भी अपने साथ ले गए। अपने जवाब में केजरीवाल ने कहा कि यमुना के पानी में मिला जहर ‘अमोनिया’ था। उन्होंने जहर मिलाने के साक्ष्य और अन्य विवरण के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को संदर्भित किया। भाषा

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement