facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

Delhi Exice Policy Scam : 9 घंटे में CBI ने पूछे 56 सवाल, केजरीवाल ने दिया धन्यवाद; बोले- पूरा मामला फर्जी

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 10:29 PM IST
CBI asked me about 56 questions; entire excise policy case is false: Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आबकारी नीति मामले में उनसे करीब 56 सवाल पूछे और उन्होंने इन सभी के जवाब दिए।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि आबकारी नीति का पूरा मामला फर्जी है। उनके पास कोई सबूत नहीं है कि आम आदमी पार्टी गलत है। यह गंदी राजनीति का नतीजा है।’

वह जांच एजेंसी द्वारा करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। सीबीआई अधिकारियों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे दोस्ताना और सौहार्दपूर्ण तरीके से सवाल पूछे। मैंने उनके द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सीबीआई ने आबकारी नीति के संबंध में लगभग 56 प्रश्न पूछे, जिसमें यह भी शामिल था कि नीति कब और क्यों शुरू की गई थी।’

अधिकारियों ने कहा कि आप प्रमुख एसयूवी में सुबह करीब 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। उन्हें जांच एजेंसी के प्रथम तल के कार्यालय में ले जाया गया जहां जांच दल ने उनसे पूछताछ की।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement