facebookmetapixel
Advertisement
3 साल में 160% रिटर्न, अब इस PSU डिफेंस स्टॉक में 20% और तेजी का अनुमानकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगी

शपथ के बाद चुनावी वादे पूरे करेंगे योगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:43 PM IST

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के शपथग्रहण की तैयारी के बीच चुनावी वादों को भी अमली जामा पहनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
होली के तुरंत बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के शपथग्रहण के साथ ही उत्तर प्रदेश की नई सरकार कुछ वादों को पूरा करने के लिए ऐलान करेगी। इनमें से प्रदेश के गरीबों को मिल रहे मुफ्त राशन को जारी रखने के साथ ही होली और दीवाली पर दो गैस के सिलिंडर देना शामिल होगा। प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग ने मुफ्त गैस के सिलिंडर देने संबंधी प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इस योजना पर सालाना 3,100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत प्रदेश में 1.67 करोड़ परिवारों को साल में दो गैस के सिलिंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
होली के बाद होने वाली योगी मंत्रिपरिषद की पहली ही बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी। मंत्रिपरिषद की पहली ही बैठक में मुफ्त राशन की योजना को जारी रखने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। माना जा रहा है कि योगी सरकार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना बना रही है। हालांकि इसका चरणवार ऐलान किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 16, 2022 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement