facebookmetapixel
Advertisement
8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत

मंदी का डर काहे को…

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:27 PM IST

मौजूदा वैश्विक मंदी के बावजूद आईटीसी, एचयूएल, स्टरलाइट और अन्य शीर्ष कंपनियां उत्तराखंड की मुख्य औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त भूमि आवंटन की वजह से अपनी विस्तार योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही हैं।
इन कंपनियों को आवंटन पत्र आवंटित करने के बाद राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ‘हम लोगों को विश्वास है कि ये सभी कंपनियां विस्तार योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगी।’
एफएमसीजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में से एक एचयूएल को हरिद्वार औद्योगिक एस्टेट में 64000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है जहां कि कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के लिए 510 करोड़ रुपये निवेश करने का आश्वासन दिया है।
एचयूएल उन गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है, जिसे हरिद्वार में अपनी इकाइयों की स्थापना के लिए 2003 की विशेष औद्योगिक पैकेज के तहत रियायतें दी जाएंगी। यह पैकेज केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित की गई थी। आईटीसी और अन्य एफएमसीजी क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों को भी हरिद्वार में 38400 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है, जहां कि वे 260 करोड़ रुपये निवेश करेंगी।
इसी तरह, वेदांता समूह की स्टरलाइट कंपनी ने अपनी हरिद्वार संयंत्र के विस्तार के लिए 95 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। स्टरलाइट को 19200 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि इस कंपनियों को दिए जाने वाली करों में छूट की वजह से उन्हें मंदी से उबरने में मदद मिलेगी।
कंप्यूटर क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में से एक डेल्टा इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 1.21 लाख वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। डेल्टा को यह भूमि पंतनगर में आवंटित की गई है जहां कि सिडकुल की पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। इसके अलावा, हिन्द जिंक को पंतनगर में एक लाख वर्ग मीटर भू्मि आवंटित की गई है।

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement