facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेल

मांग क्या बढ़ी कि फिर बढ़ा दिए दाम!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:00 AM IST

रियल एस्टेट के बाजार में पिछले कुछ समय मंदी रहने के बाद एक बार फिर तेजी के संकेत दिखने लगे हैं।
कोलकाता शहर के प्रॉपर्टी डीलरों की मानें तो पिछले दो महीनों में प्रॉपर्टी की मांग मे कुछ सुधार देखने को मिला है और इसी से उत्साहित होकर रियल एस्टेट में निवेश भी बढ़ने लगा है।
पीसी समूह के प्रदीप चोपड़ा ने बाजार में तेजी के इस संकेत को भांपते हुए अपनी एक परियोजना में कीमत बढ़ा दी है। पिछले महीने जहां उन्होंने इस परियोजना के लिए दाम प्रति वर्ग फुट 1,899 रुपये तय कर रखा था, वहीं अब उन्होंने इसे प्रति वर्ग फुट 200 रुपये तक बढ़ा दिया है।
ऐसे डेवलपर जिन्होंने पिछले छह महीने से अपनी परियोजनाओं का काम रोक रखा था, वे अब इन्हें दोबारा से लॉन्च करने की तैयारी में हैं। अब अगर प्रॉपर्टी डेवलपर अपनी रुकी परियोजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी में हैं तो इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले की तुलना में मांग में कुछ सुधार आया होगा।
चोपड़ा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘आवासीय परियोजनाओं के लिए मांग तेज होने लगी है। हो सकता है कि रियल एस्टेट क्षेत्र के बुरे दिन खत्म होने जा रहे हैं। आने वाले महीनों में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ सकती हैं।’ पी एस समूह इस साल मई तक नरेंद्रपुर और राजरहाट में दो नई परियोजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में है।
अंबुजा रियल्टी के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन नेवतिया भी मानते हैं कि पिछले महीने से हाउसिंग परियोजनाओं की मांग में तेजी आई है। कोलकाता और इसके आस पास के इलाकों में पिछले छह महीनों में प्रॉपर्टी की कीमतों में 25 फीसदी की गिरावट आई है।
कनफेडरशेन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के अध्यक्ष संतोष रूंगटा कहते हैं, ‘सिर्फ पूर्वी राज्यों में ही नहीं बल्कि देश भर में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए हालात सुधरने लगे हैं। उदाहरण के लिए आप मुंबई की ही एक रिपोर्ट देखें जिसमें कहा गया है कि एक डेवलपर दो दिनों में 700 फ्लैट्स तक बेचने की स्थिति में है।’
हालांकि जिस तरह से आवासीय परियोजनाओं के लिए मांग में तेजी आई है, वैसा कुछ व्यावसायिक और रिटेल परियोजनाओं के लिए नहीं देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों पर अब भी आर्थिक मंदी का दबाव बना हुआ है। सीमेंट की बढ़ती कीमतों ने डेवलपर्स को परेशान कर रखा है। हालांकि धातु के घटते दाम उन्हें थोड़ी राहत जरूर देते हैं।
सुरेका समूह के प्रदीप सुरेका कहते हैं, ‘प्रॉपर्टी के बाजार में पिछले दो महीनों में मांग बढ़ी है। कच्चे माल की कीमतें अब भी तेज हैं और ऐसे में प्रॉपर्टी के दाम और घटेंगे, ऐसी उम्मीद नहीं है।’ सुरेका ने कहा कि पिछले एक साल में सीमेंट की कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ी हैं।
पिछले साल रियल एस्टेट में मंदी का आलम कुछ यूं था कि कई रियल एस्टेट डेवलपरों ने अक्टूबर-नवंबर में खरीदारों को रिझाने के लिए नए ऑफर लाने शुरू कर दिए थे। हालांकि अब उन्होंने खरीदारों को रियायतें देनी बंद कर दी हैं। कुछ मौकों पर तो ऐसा भी देखने को मिला था कि खास ऑफर भी खरीदारों को आकर्षित नहीं कर पा रहे थे।
उदाहरण के लिए ईडन रियल्टी ने कुछ महीने पहले खरीदारों को मुफ्त में पार्किंग स्पेस देने की योजना शुरू की थी। पर इससे भी कंपनी को कोई फायदा नहीं हुआ और आखिरकार कंपनी को यह ऑफर बंद करना पड़ा।
ईडन रियल्टी के प्रबंध निदेशक सच्चिदानंदन राय ने बताया, ‘हमें उम्मीद थी कि इस ऑफर के जरिए हम करीब 100 फ्लैट बेच पाएंगे, पर कंपनी इस तरह केवल 32 फ्लैट ही बेच पाई। पर अब रियल एस्टेट के लिए हालात बदलने लगे हैं और मांग में भी तेजी आई है।’
चढ़ने लगी कीमतें
करीब छह महीने तक प्रॉपर्टी की कीमतों में गिरावट आने के बाद एक बार फिर से दाम ऊपर चढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मांग में तेजी को देखते हुए कोलकाता में प्रॉपर्टी डेवलपर बढ़ा रहे हैं संपत्तियों के दाम

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement