हरियाणा सरकार ग्राम पंचायतों के जरिए ग्राम-स्तरीय कार्यक्रम चलाकर महिलाओं सहित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को सशक्त करना चाहती है।
इसके लिए वे सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे। भारत सरकार ने इस कार्यक्रम को हरियाणा महिला और बाल विकास विभाग के लिए प्रायोजित किया है।
इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम (हार्ट्रोन) द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए साक्षर महिला समहू (एसएमएस) और ग्राम स्तर की एनजीओ की करीब 200 साक्षर महिलाओं और लड़कियों को तैयार किया जा रहा है।
राज्य के करीब 10 जिलों में पहले से ही इन महिलाओं एवं लड़कियों को कंप्यूटर के मूल तत्वों, विन्डोज, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, इंटरनेट एप्लिकेंशन्स और टाइपिंग की प्रशिक्षण दी जा रही है।