facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

उप्र: कुछ वजहें मुस्कराने के लिए

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:45 PM IST

मंदी ने कारोबार की आंच को भले ही देश भर में ठंडा कर दिया हो पर उत्तर प्रदेश में आज भी मुस्कराने की तमाम वजहें हैं। वर्ष 2009 में  उत्तर प्रदेश के लोगों को कई सारी सौगातें एक साथ मिलने वाली हैं।


नए साल के पहले दिन से ही राज्य के कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतनमान का तोहफा मिलने लगा है। रिटायर हो चुके लोगों को पेंशन में बढ़त के साथ एरियर भी मिलने वाला है। सरकार ने 2009 में प्रदेश में 40000 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी है तो साथ ही 1.5 लाख पुलिस वालों की भर्ती की भी शुरुआत होगी।

निजी क्षेत्र में नया साल काफी कुछ करने वाला है। मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी रिलायंस ने जीएसएम सेवा की शुरुआत की घोषणा की है। राजधानी में एक और मल्टीप्लेक्स इसी साल अपनी आमद दर्ज कराएगा। प्रदेश के कई छोटे शहरों में भी सरकार ने मल्टीप्लेक्स को बनाने की मंजूरी दी है।

इसी साल कानपुर, मेरठ, इलाहाबाद और वाराणसी सहित कई शहरों में नए शापिंग माल खुलेंगे। प्रदेश में सर पर छत का सपना देखने वालों की तो लाटरी निकलने वाली है।

पहली बार एक साथ सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ कई निजी बिल्डर दुर्बल और कम आय वर्ग के लोगों के लिए आवासीय परियोजनाएं लाने वाले हैं।

राजधानी में अंसल के साथ ही अब निजी क्षेत्र की बड़ी निर्माण कंपनी डीएलएफ भी एकीकृत टाउनशिप की परियोजना पर काम शुरु करेगी। अंसल ने तो अपनी परियोजना में दुर्बल आय वर्ग और कम आय वालों के लिए बुकिंग की भी शुरुआत कर दी है।

आशा है कि नए साल में इन मकानों की चाभी आवंटियों को सौंप दी जाएगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कई सालों के बाद कम कीमत पर मध्य वर्ग के लिए आवास बनाने की परियोजना की घोषणा की है।

इन मकानों की बुकिंग भी नए साल में ही शुरु होगी। केबिल ऑपरेटरों की मनमानी झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए दूरसंचार विभाग ने आईपीटीवी सेवा शुरु करने की घोषणा कर दी है। यह सेवा नए साल में सभी के लिए सुलभ होगी।

नया साल किसानों के लिए भी कुछ अच्छा साबित होने वाला है। तीन सालों के बाद पहली बार गन्ना किसानों को 140-145 रुपए प्ति कुंतल की दर पर भुगतान किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 4, 2009 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement