facebookmetapixel
Advertisement
ATM PIN भूल गए या बदलना है? घर बैठे जानिए PIN Reset करने के आसान तरीकेचालबाज चीन की भारतीय चावल के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश, 520 टन की खेप भी खारिजमिल्की मिस्ट IPO 56 गुना भरा, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटसN Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारीSEBI के नए प्रस्ताव से बढ़ेगी मान्यता प्राप्त निवेशकों की संख्या, पात्रता के नियम होंगे आसानSIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जानकारी साझा हो : उद्धव ठाकरे

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:11 PM IST

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर नजर रखने को लेकर चिंता व्यक्त की जो सीधे मुंबई नहीं उतरते, बल्कि किसी दूसरी जगह उतरने के बाद अन्य साधनों का उपयोग करके राज्य आते हैं। ऐसे यात्रियों के बारे में जानकारी साझा की जाए, तो कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकना आसान होगा।
महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक में विदेश से आने वाले ऐसे यात्रियों की जांच के मुद्दे पर भी चर्चा हुई जो सीधे मुंबई या महाराष्ट्र के अन्य हवाई अड्डों पर नहीं उतरते बल्कि घरेलू एयरलाइन, सड़क या रेल द्वारा देश के अन्य स्थानों से यात्रा करते हैं और राज्य में आते हैं। सवाल यह है कि ऐसे लोगों की जांच कैसे की जाए और प्रधानमंत्री को इससे अवगत कराया जाना चाहिए। एक बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों की सूचना नियमित रूप से प्राप्त होनी चाहिए ताकि उन पर नजर रखी जा सके और संक्रमण को समय रहते रोका जा सके।
ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में ओमीक्रोन स्वरूप का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। वर्तमान में मामलों में बढ़ोतरी वाले देशों में बड़ी लहर देखी जा रही है। फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया में 30,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वर्तमान में, रोकथाम के लिए मास्क सबसे अधिक जरूरी है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 देशों के यात्रियों के लिए उड़ान में सवार होने से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है। उनके यहां उतरने के बाद आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है।
दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के एक नये स्वरूप की पहचान की है, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह हाल ही में उस देश के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत गौतेंग में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। यह स्पष्ट नहीं है कि नया स्वरूप पहली बार कहां उभरा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने हाल के दिनों में विश्व स्वास्थ्य संगठन को सतर्क किया, और अब इसे ऑस्ट्रेलिया से लेकर इज़राइल से नीदरलैंड तक कई देशों में आने वाले यात्रियों में देखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओमीक्रोन को चिंता वाला स्वरूप घोषित किया और इसे ओमीक्रोन नाम दिया। नये स्वरूप के सामने आने के बाद कई देश नये यात्रा प्रतिबंध लगाने को मजबूर हुए हैं।

Advertisement
First Published - November 29, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement