facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

ट्राइडेंट और ताज पैलेस कल से करेंगे एक नई शुरुआत

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:04 AM IST

द ट्राइडेंट, नरीमन पॉइंट और ताज महल पैलेस ऐंड टावर जिस दिन दोबारा से खुल रहे हैं, उस दिन के लिए उनके रेस्टोरेंट में सीट बुक करने के लिए आवेदनों की बाढ़ सी लग गई है।


पिछले महीने 26 नवंबर को इन होटलों में हुए आतंकवादी हमलों के बाद 21 दिसंबर को इन्हें दोबारा से खोला जा रहा है। ट्राइडेंट में 4 और ताज टावर में 7 रेस्टोरेंट हैं।

हालांकि मुंबई में हुए हमलों से ताज हेरिटेज को काफी नुकसान पहुंचा था और फिलहाल जब तक उसकी मरम्मत नहीं हो जाती तब तक उसे नहीं खोला जाएगा।

ईस्ट इंडिया होटल्स (ईआईएच) के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताए जाने की शर्त पर कहा, ‘जब से हमनें बुकिंग शुरू की है तब से ही हमारे पास इतने आवदेन आ रहे हैं कि हमें लगता है कि पहले दिन सारे रेस्टोरेंट भरे मिलेंगे।’

उन्होंने यह तो नहीं बताया कि पहले दिन के लिए कितने लोग बुकिंग करा चुके हैं पर उन्होंने यह जरूर कहा कि उस दिन पूरा रेस्टोरेंट भरा मिलेगा।

ईआईएच ट्राइडेंट और ओबरॉय होटलों की होल्डिंग कंपनी है। होटल में चार रेस्टोरेंट हैं- फ्रांगीपानी, इंडिया जोन्स, ओपियम डेन और वरांडाह।

उन्होंने बताया कि मेहमान 21 से लेकर 31 दिसंबर तक रेस्टोरेंट में बुकिंग का आवेदन कर रहे हैं। इधर ताज के अधिकारियों ने बताया कि ताज महल पैलेस ऐंड टावर के टावर विंग में द जोडियैक ग्रिल, साउक, मसाला क्राफ्ट, अक्वेरियस, शामियाना, स्टारबोर्ड और ला पटीसेरी रेस्टोरेंटों को 21 दिसंबर की शाम 7.30 बजे खोला जाएगा।

ताज 21 दिसंबर के लिए खाने और परिवहन को लेकर खास इंतजाम कर रहा है। ताज ने बताया कि 4 में से एक रेस्टोरेंट में उस दिन खास मेन्यू तैयार किया जाएगा। होटल में मेहमानों के आने और जाने के लिए भी ताज ने विशेष परिवहन इंतजाम किए हैं।

मेहमानों को लाने ले जाने के लिए टाटा की इस कंपनी ने अपने बेड़े में दो जैगुआर ब्रांडों को शामिल किया है। ट्राइडेंट और ताज दोनों ही के राजस्व में फूड और बेवरेज सेंगमेंट की अच्छी खासी हिस्सेदारी होती है।

एक अनुमान के मुताबिक ताज महल और ट्राइडेंट के कुल मुनाफे में से 50 फीसदी फूड और बेवरेज सेगमेंट से ही आता है।

Advertisement
First Published - December 19, 2008 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement