facebookmetapixel
Advertisement
चीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: बाजार में दबाव! सेंसेक्स 200 अंक फिसला; Zaggle Prepaid शेयर में 26% की जोरदार वापसी

मेट्रो स्टेशन पर मिलेंगे व्यापार मेले के टिकट

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:00 AM IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के सभी 62 मेट्रो स्टेशनों पर बुधवार से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के प्रवेश टिकट खरीदे जा सकेंगे।


मेट्रो स्टेशन से टिकट खरीदने पर तय मूल्य पर 10 रुपये की छूट मिलेगी। व्यापार मेला 14  नवंबर से शुरू हो रहा है और 27 नवंबर तक चलेगा।

मेले के दौरान डीएमआरसी को यात्रियों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है। गत वर्ष व्यापार मेले के दौरान मेट्रो में सवारी करने वाले रोजाना यात्रियों की संख्या 7.12 लाख तक पहुंच गयी थी। इस साल यात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है।

इसके मद्देनजर डीएमआरसी ने मेले के दौरान शनिवार को 8 एवं रविवार को 14 अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। साथ ही टोकन की सुविधा के लिए प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर इस दौरान सोमवार से शुक्रवार तक 40 तो शनिवार एवं रविवार के लिए 44 टिकट काउंटर खोले जाएंगे।

गत वर्ष विभिन्न मेट्रो स्टेशन से कुल 3,86,465 व्यापार मेले के प्रवेश टिकट बेचे गये थे। इस साल सोमवार से शुक्रवार के बीच मेट्रो स्टेशन पर मेले के लिए प्रवेश टिकट की कीमत प्रति वयस्क 20 रुपये और प्रति बच्चा 10 रुपये तय की गयी है।

शनिवार एवं रविवार को यह कीमत क्रमश: 50 व 20 रुपये होगी। इस बार मेले में बिहार का पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

Advertisement
First Published - November 11, 2008 | 8:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement