facebookmetapixel
Advertisement
जून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूर

तीसरी लहर की आशंका से महाराष्ट्र में फिर सख्ती

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:18 AM IST

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में राज्य सरकार ने कोविड-19 की पाबंदियों को और सख्त बनाने का निर्णय किया है। शुक्रवार से राज्य के मॉल और मल्टीप्लेक्सों पर फिर से ताला जड़ सकता है और दुकानों के खोलने का समय भी सीमित किया जा सकता है। हालांकि मुंबई में यथास्थिति बनी रह सकती है क्योंकि यहां मॉल और मल्टीप्लेक्स पहले से ही बंद हैं।
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने कोरोना के नए स्वरूप डेल्टा प्लस के खतरे और अगले 4 से 6 हफ्तों में महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए नया आदेश जारी किया है। राज्य में नई सख्ती का ऐलान ऐसे समय में किया गया है जब वहां 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
राज्य सरकार ने जून की शुरुआत में अनलॉक के लिए स्तरबद्घ नीति बनाई थी और संक्रमण दर के हिसाब से हर जिले के लिए स्तर तय किया था और उसी के अनुसार लॉकडाउन में ढील दी गई थी। जिलों को 1 से 5 स्तर में वर्गीकृत किया गया था। लेकिन अब तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने अनलॉक की अपनी इस नीति में बदलाव किया है। नए आदेश का असर ठाणे, पुणे और नागपुर जैसे शहरों में ज्यादा दिखेगा क्योंकि यहां मुंबई की तुलना में ज्यादा ढील दी गई थी। मुंबई में अभी स्तर 3 की पाबंदियां हैं। दुकानें, रेस्टोरेंट और सैलून आदि को 4 बजे तक खोलने की अनुमति है। 4 और 5 स्तर वाले जिलों में ज्यादा सख्ती है।

Advertisement
First Published - June 25, 2021 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement