facebookmetapixel
Advertisement
अनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियांStocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असर

दिल्ली: जीएसटी वसूली में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:47 PM IST

दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली ने रफ्तार पकड़ ली है। पहली तिमाही में जीएसटी वसूली में करीब 36 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई। जून में जीएसटी वसूली 62 फीसदी ज्यादा हुई। वसूली बढ़ने की मुख्य वजह सख्त कर अनुपालन पर जोर देना है।
दिल्ली सरकार जीएसटी लागू होने के शुरुआती 3 साल के दौरान जीएसटी वसूली के मामले में फिसड्डी साबित हो रही थी। ज्यादातर पडोसी व उत्तर भारत के राज्यों के मुकाबले दिल्ली में जीएसटी वसूली दर सुस्त थी,  अब ज्यादातर इन राज्यों से दिल्ली की जीएसटी वसूली वृद्धि दर अच्छी है।  दिल्ली सरकार को वर्ष 2021—22 की पहली तिमाही (अप्रैल—जून माह) में करीब 7,150 करोड़ रुपये जीएसटी प्राप्त हुआ हुआ। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में करीब 5,240 रुपये जीएसटी वसूली हुई थी। जाहिर है चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पिछली समान अवधि से करीब 36 फीसदी ज्यादा जीएसटी वसूली हुई।
दिल्ली सरकार को इस साल जून महीने में 2,935 करोड़ रुपये जीएसटी प्राप्त हुआ, जो पिछले साल जून में प्राप्त 2,525 करोड़ रुपये से 16 फीसदी ज्यादा है। जून में मई के मुकाबले भी जीएसटी वसूली में इजाफा हुआ है। मई में सरकार को करीब 2,900 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए थे। दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - July 5, 2022 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement