facebookmetapixel
Advertisement
Oil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधाEditorial: अंकारा बैठक के अस्पष्ट नतीजे, ट्रंप के रुख ने खड़े किए नए सवालटाटा संस की लिस्टिंग पर इतना शोर क्यों? जानिए RBI के नए संशोधन का असली मतलब

चौथे चरण के ‘महासंग्राम’ के लिए हुआ शंखनाद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:50 AM IST

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में मतदाता गुरुवार को प्रणव मुखर्जी, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह और लालू प्रसाद सहित कई कद्दावर नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।
इस चरण में कुल 8 राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों की 85 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी जांगीपुर से, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह गाजियाबाद से, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता से और राजद प्रमुख लालू प्रसाद पाटलिपुत्र से चुनाव मैदान में हैं।
अग्नि परीक्षा
उत्तर प्रदेश में इस चरण के मतदान में एक खास बात यह है कि यहां एक ही दिन एक साथ तीन पूर्व मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह गाजियाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं एटा से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। इस श्रृंखला में तीसरा नाम पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का है जो मैनपुरी सीट से अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।
दिलचस्प मुकाबला
बिहार की पटना साहिब सीट पर मुकाबला दिलचस्प है क्योंकि वहां से मशहूर फिल्मस्टार रहे भाजपा नेता शत्रुघ् सिन्हा और टीवी स्टार कांग्रेस के शेखर सुमन के बीच टक्कर है। एक अन्य फिल्म अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे हैं।
यह चरण इस लिहाज से भी महत्त्वपूर्ण है कि इसमें राष्ट्रीय राजधानी की 7 लोकसभा सीटों के लिए फैसला होना है। दिल्ली की विभिन्न सीटों पर केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित, केन्द्रीय मंत्री अजय माकन, क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान और कृष्णा तीरथ उम्मीदवार हैं।
मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव एक बार फिर कन्नौज से चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में राजस्थान की सभी 25 सीटों, उत्तर प्रदेश की 18, पश्चिम बंगाल की 17, हरियाणा की सभी 10, जम्मू कश्मीर की 1, बिहार की 3, पंजाब की 4 सीटों सहित कुल 85 सीटों के लिए मतदान होगा।
इसके बाद पांचवे और अंतिम चरण में लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 86 सीटों के लिए मतदान शेष रह जाएगा। अंतिम दौर का मतदान 13 मई को होगा। इस चरण में 9 करोड़ 46 लाख मतदाता 1,315 उम्मीदवारों की चुनावी तकदीर का फैसला करेंगे जिनमें 119 महिलाएं शामिल हैं।
इसी दौर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस के सचिन पायलट, हरियाणा जनहित कांग्रेस के भजन लाल और राष्ट्रीय लोकदल के अजित सिंह के भी राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।
8 राज्यों में 85 सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान
इस चरण में 9 करोड़ 46 लाख मतदाता 1,315 उम्मीदवारों केराजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे जिनमें 119 महिलाएं शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement