facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

उत्तर प्रदेश में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:42 AM IST

उत्तर प्रदेश में अब बच्चों के स्कूल-कॉलेज खुल जाएंगे। अगले हफ्ते 10 फरवरी से प्रदेश भर के स्कूलों में पढ़ाई शुररू हो जाएगी। प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई पहली मार्च से शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में पढ़ाई पहले से ही शुरू की जा चुकी है। प्रदेश में छात्रों को लाइब्रेरी के साथ स्मार्ट क्लासेस की सुविधा भी दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने छह से आठ तक के स्कूलों को 10 फरवरी से खोलने का प्रस्ताव भेजा था जिसे शुक्रवार को योगी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी देते हुए स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं  कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को 1 मार्च से खोला जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना के कारण करीब बीते एक साल स्कूल बंद हैं। पिछले दिनों ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग को स्कूल खोलने का निर्देश दिया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने छह से आठ तक के स्कूलों को 10 फरवरी से खोलने की तैयारी शुरू कर दी। शुक्रवार को स्कूल खोलने का जारी आदेश सरकारी व निजी दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा।
मुख्‍यमंत्री ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक कक्षा  छह से आठ तक की पढ़ाई फिर शुरू कराने पर विचार करने को कहा था। साथ ही उन्होंने  पढ़ाई शुरू करने से पहले अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया था।

Advertisement
First Published - February 5, 2021 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement