facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

रीनाक के कदम अब उत्तर प्रदेश की ओर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:41 AM IST

बेंगलुरु स्थित कोल्ड चैन प्रदाता कंपनी रीनाक इंडिया लिमिटेड उत्तर प्रदेश में अपने प्रसार के लिए निवेश की नई योजनाएं बना रही है।


रीनाक उत्तर प्रदेश में फैली हुई औद्योगिक इकाइयों को कोल्ड स्टोरेज की बुनियादी सुविधाओं, डिजाइन, निर्माण की सुविधाएं प्रदान करेगी। रीनाक के उत्पाद विपणन समूह प्रमुख एम एस मंजुनाथ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि हम लोगों ने बीज इंडस्ट्री के लिए बिजली की बचत करने वाले विशेष कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया है।

इसके प्रयोग के लिए हम जल्द ही राज्य अधिकृत प्राधिकरण से संपर्क करने वाले है। उन्होंने कहा कि हमारी जैसी कंपनी के लिए उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं है।

हमारी कंपनी द्वारा राज्य में कराए गये सर्वेक्षणों से यह बात सामने आई है कि राज्य में आलू और आम की बहुत बड़ी मात्रा कोल्ड स्टोरेज की उचित सुविधा न होने के कारण खराब हो जाती है।

गौरतलब है कि मंजूनाथ और उनकी कंपनी के अन्य अधिकारी लखनऊ में एसडीएस सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ डीलरशिप के लिए समझौते के लिए उपस्थित थे।

Advertisement
First Published - December 28, 2008 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement