facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

डीडीए ड्रा के बाद निजी डेवलपरों की खिलीं बांछें

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:45 AM IST

डीडीए हाउसिंग स्कीम-2008  में जिन भाग्यशाली लोगों का ड्रॉ निकला, उनकी तो बल्ले-बल्ले है, लेकिन जो किस्मत के इस खेल में पीछे रह गए, अब उनके सहारे निजी रियल एस्टेट कंपनियां अपनी किस्मत का ताना-बाना बुनने की जुगत में लगी हुई है।


मंगलवार को निकाले गए इस ड्रॉ में 5,66,906 आवेदकों में से 5238 लोगों को विजेता घोषित किया गया। नोएडा स्थित इन्वेस्टर्स क्लीनिक के बिक्री प्रबंधक सुधीर तिवारी ने बताया कि जिन लोगों ने डीडीए फ्लैट के लिए आवेदन किया था, उनके लिए दिल्ली में अपने मकान की दरकार बहुत अधिक है।

अब 5.5 लाख से अधिक लोगों के हिस्से में डीडीए के फ्लैट तो नहीं हैं, लेकिन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वे निजी डेवलपरों की ओर रुख कर सकते हैं। लोगों का मानना है कि अगर निजी डेवलपर सस्ते मकान के ऑफर दें, तो रियल एस्टेट में मांग में हुई कमी को पाटा जा सकता है।

एक निजी रियल एस्टेट के प्रबंध निदेशक ने बताया कि जो मकान बनाए जा चुके हैं, उन पर किसी प्रकार की राहत तो नहीं दी जा सकती है। लेकिनर् नई परियोजनाओं में 10 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

उन्होंने यह विश्वास जताया कि जिन लोगों का लकी ड्रॉ नहीं आ पाया, उनमें से कम से कम एक लाख लोग ऐसे हैं, जिनके लिए मकान की शीघ्र आवश्यकता है। कीमत सस्ता होने की वजह से लोग पहले डीडीए फ्लैट के लिए कोशिश करते हैं।

अगर वहां बात नहीं बनती है, तो फिर वे निजी तौर पर विकसित फ्लैटों की ओर रुख करते हैं। कारोबारियों को जनवरी माह के दौरान तेजी की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement