facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

10 बिजली परियोजनाओं के लिए बोली मंगाने की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:41 AM IST

नायर घाटी में अपनी परियोजना पूरी करने के बाद उत्तराखंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट कंपनी (यूआईपीसी) कुल 70.2 मेगावाट क्षमता की 10 विद्युत परियोजनाओं के लिए बोलियां आमंत्रित करने की योजना बना रही है।


इसके लिए कंपनी ने आईएलएंडएफएस और राज्य सरकार के साथ मिलकर एक विस्तृत योजना रिपोर्ट (डीपीआर) सरकारी अधिकारियों को सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना में लगभग 550-600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है।

इनमें से 4 परियोजनाएं कुमाऊं क्षेत्र की पूर्वी रामगंगा घाटी में चलाई जाएंगी। इनसे लगभग 28 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा 28.5 मेगावाट की परियोजना को सूर्या नदी और 12.5 मेगावाट की परियोजना को कोशी नदी पर स्थापित किया जाएगा। 

कुल 1.2 मेगावाट की क्षमता वाली दो परियोजनाएं देहरादून जिले में चलाई जाएंगी। एक अधिकारी ने बताया कि इन परियोजनाओं के लिए बोली की शुरुआत भी अगले महीने से कर दी जाएगी। गौरतलब है कि नायर घाटी योजना की सफलता पूर्वक बोली संपन्न करने के बाद यूआईपीसी समाचारों की सुर्खियां बनी थी।

दिल्ली स्थित कंपनियों के समूह डब्ल्यूडब्ल्यूआई-आरआरई ने इस परियोजना में प्रतिमेगावाट योजना के लिए 1.27 करोड़ रुपये के रिकार्ड प्रीमियम का भुगतान भी किया था। कंपनियों के इस समूह का नेतृत्व आर आर एनर्जी (आरआरई) और वर्ल्डस विंडो इम्पैक्स प्राइवेट लिमिटेड कर रही थी।

इन कंपनियों ने ही पौड़ी जिले में गंगा की सहायक नायर नदी में विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के लिए भी बोली लगाई थी। इन परियोजनाओं में 17 मेगावाट की नायर बांध परियोजना, 2 मेगावाट की संतूधार-1, 2 मेगावाट की संतूधार- 2 और 2.25 मेगावाट की ब्याली गांव परियोजनाएं शामिल हैं। बोली के अंतिम चरण में 9 कंपनियों का चयन किया गया था।

Advertisement
First Published - December 28, 2008 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement