facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा

अयोध्या दीपोत्सव में पहली बार शामिल होंगे पीएम मोदी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:24 PM IST

Ayodhya Deepotsav 2022:अयोध्या में साल दर साल रिकार्ड बना रहे दीवाली के मौके पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री अयोध्या को 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में पर्यटन विभाग की साउथ कोरिया क्वीन हो मेमोरियल पार्क भी शामिल है।
पीएम मोदी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का करेंगे निरीक्षण

पहली बार दीपोत्सव का शुभारंभ करने आ रहे प्रधानमंत्री अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे और वहां पूजा भी करेंगे। शनिवार को ही वह अयोध्या के नयाघाट पर 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे और आरती करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 2017 में योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में लाखों की तादाद में दीप जलाने का विश्व रिकार्ड बनता है। इस बार दीपोत्सव में अयोध्या के सरयू घाट पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी लगाई जाएंगी।
अयोध्या को मिलेगा दीपावली का बंपर गिफ्ट

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव पर दीपावली का बंपर गिफ्ट भी दिया जाएगा। अयोध्या में इस बार दीपोत्सव पर लगभग 4000 करोड़ की परियोजनाएं लोकार्पित होंगी। इनमें क्वीन हो मेमोरियल पार्क, सांस्कृतिक मंच आडीटोरियम, अयोध्या पेयजल परियोजना के तीसरे चरण, नई डेयरी यूनिट और ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सहित कुल 66 परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें नगर विकास विभाग की 27 परियोजनाएं, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तीन, परिवहन विभाग की एक, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग व पर्यटन विभाग की 5-5 परियोजनाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा लोकनिर्माण विभाग की 23 परियोजनाओं का लोकापर्ण प्रधानमंत्री के होथों होगा। प्रवक्ता ने बताया की अयोध्या के हनुमान कुंड व स्वर्णखनी कुंड का भी विकास कराया जा रहा है। अयोध्या में प्रवेश के मार्गों पर शहर के भीतर आकर्षक द्वार भी बनाए गए हैं जिनका लोकापर्ण प्रधानमंत्री करेंगे।

Advertisement
First Published - October 21, 2022 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement