facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

ओपनएआई इस साल शुरू करेगी अपना पहला भारतीय कार्यालय

Advertisement

भारत ओपनएआई डेवलपर वाले बाजारों में शीर्ष पांच में शामिल है और दुनिया भर में चैटजीपीटी पर सबसे ज्यादा छात्र इसी देश में हैं।

Last Updated- August 22, 2025 | 10:21 PM IST
OpenAI india

चैटजीपीटी की मूल कंपनी ओपनएआई ने आज कहा कि वह अपना पहला भारतीय कार्यालय इस साल के अंत में नई दिल्ली में खोलेगी और उपयोगकर्ताओं की संख्या के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े बाजार में मौजूदगी मजबूत करेगी। कार्यालय की जगह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन ओपनएआई ने भारत में खुद को एक वैधानिक इकाई के रूप में स्थापित कर लिया है और समर्पित स्थानीय टीम की नियुक्ति शुरू कर दी है। यह टीम स्थानीय साझेदारों, सरकारों, कारोबारों, डेवलपरों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ संबंधों को मजबूत करेगी।

ओपनएआई के मुख्य कार्य अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने बयान में कहा, ‘अपना पहला कार्यालय खोलना और स्थानीय टीम तैयार करना आधुनिक एआई को पूरे देश में और ज्यादा सुलभ बनाने तथा भारत के लिए और भारत के साथ एआई निर्माण की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में पहला महत्त्वपूर्ण कदम है।’

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा समर्थित कंपनी ने कहा कि उपयोगकर्ताओं के लिहाज से अमेरिका के बाद भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और यह उसके सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। पिछले एक साल में भारत में चैटजीपीटी के साप्ताहिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या चार गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है।

भारत ओपनएआई डेवलपर वाले बाजारों में शीर्ष पांच में शामिल है और दुनिया भर में चैटजीपीटी पर सबसे ज्यादा छात्र इसी देश में हैं। ओपनएआई अगस्त में भारत में अपना पहला शिक्षा शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा और इस साल के अंत में डेवलपर दिवस नामक कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जो देश के डेवलपरों, स्टार्टअप कंपनियों और एआई के भविष्य को आकार देने वाले उद्यमों के ऊर्जावान समुदाय’ को जोड़ेगा।

ऑल्टमैन ने कहा, ‘भारत में एआई के लिए उत्साह और अवसर का स्तर अविश्वसनीय है। भारत में वैश्विक एआई प्रमुख बनने के सभी तत्व मौजूद हैं जिसमें अद्भुत प्रौद्योगिकी प्रतिभा, विश्वस्तरीय डेवलपर परिवेश और इंडियाएआई मिशन के माध्यम से मजबूत सरकारी समर्थन शामिल है।’

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement