अब पर्यावरण को भी भाएंगे मुंबई के मकान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 05, 2022 | 5:18 PM IST

महानगर में आवास निर्माण की मौजूदा रफ्तार को व्यापक स्तर पर नियंत्रित करने के लिए मुंबई में जल्द ही ‘इको फ्रैंडली’ यानि पर्यावरण अनुकूल इमारतों का निर्माण किया जाएगा।


राज्य विधान परिषद में जैनुद्दीन जवाहिरी के सवाल पर लिखित जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा ‘मुंबई में आवासीय इमारतों के निर्माण और पुनर्विकास के लिए बीएमसी के सहयोग से यह कार्यक्रम क्रियान्वित किया जाएगा।’ देशमुख ने कहा कि कार्यक्रम का क्रियान्वयन पूरी तरह से स्वैच्छिक होगा।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल आवास की पहल के तहत इमारतों को निर्माण के समय पर्यावरण के हिसाब से जल और ऊर्जा का संरक्षण ठोस कचरे का समुचित निपटारा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल वर्षाजल पुनर्भरण वृक्षारोपण जैसी जरूरतों को पूरा करना होगा।


मुख्यमंत्री देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण अनुकूल आवासों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए शुल्क और सम्पत्ति कर में रियायत देने के कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि बीएमसी ने पिछले वर्ष राज्य सरकार को पर्यावरण अनुकूल आवास निर्माण के लिए एक प्रस्ताव भेजा था।

First Published : March 30, 2008 | 10:32 PM IST