facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स का बड़ा EV दांव: देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक की शुरुआत की, एक बार चार्जिंग पर 350KM का रेंजत्योहारी सीजन में और महंगी होगी चीनी! उत्पादन में गिरावट से 11% तक बढ़े दाम, कीमत ₹50 के पारखरीफ बोआई में सुधार के बावजूद धान की रोपाई पिछड़ी, चावल उत्पादन कम होने की आशंकाExplainer: REITs या InvITs या फिजिकल रियल एस्टेट, कहां निवेश पर ज्यादा फायदा व कहां नुकसान का खतरा?NFO Alert: बंधन कॉन्ट्रा फंड का NFO 24 अगस्त तक खुला, ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?

दिल्ली में अब 500 से भी कम कोरोना के सक्रिय मरीज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:01 AM IST

दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर अब थम सी गई है। कोरोना मामलों में लगातार कमी आ रही है। दिल्ली में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 500 से भी नीचे चली गई है। महीने भर से रोजाना 100 से भी कम कोरोना के नए मामले आ रहे हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39 नए मामले दर्ज किए गए और एक कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। इस दौरान 76 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए।
 
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अब दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 498 रह गई है। इनमें से 178 मरीज घर में रहकर इलाज करा रहे हैं। बाकी अस्पताल में भर्ती रहकर कोरोना का इलाज करा रहे हैं। दिल्ली की 70 फीसदी से ज्यादा आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 1,43,6,800 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें से 1,41,1,235 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 25,067 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की संचयी सकारात्मक दर 5.92 फीसदी है। संचयी मृत्यु दर 1.74 फीसदी है। दिल्ली में 1,06,90,855 टीके लग चुके हैं। टीके की पात्र आधी से ज्यादा आबादी को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। करीब 29.40 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। दिल्ली में 149 लोग टीके लगने के पात्र हैं।

Advertisement
First Published - August 10, 2021 | 7:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement