facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

अब नौनिहाल भी आए महंगाई के निशाने पर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:03 PM IST

मंहगाई के डंक ने उत्तर प्देश में अब नौनिहालों के दूध को अपना निशाना बनाया है। बीते एक सप्ताह में प्रदेश में दूध की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।


राजधानी लखनऊ में तो दूध के दाम दो गुना तक बढ़ गये हैं। जबकि बाकी शहरों में भी इसकी कीमत 50 से 70 फीसदी तक बढ़ गयी हैं। हालांकि लखनऊ और प्रदेश के बाकी शहरों के लिए राहत की बात यह है कि अभी सरकारी आपूर्ति करने वालों पराग और अमूल ने अपने दाम नही बढ़ाये हैं।  शहर के ज्यादातर हिस्सों को दूध की सप्लाई अब पराग और अमूल ही कर रहा है इसके चलते दूध के दामों में लगी आग अभी घरों तक नही पहुंची है।


दूध के कारोबारियों का मानना है कि शादी ब्याह के सीजन, बढ़ती गर्मी, आइसक्रीम कुल्फी की ज्यादा खपत के चलते दाम चढ़ गये हैं वरना आपूर्ति का खास संकट नही है।  लखनऊ की थोक मंडी में दूध की कीमत बढ़कर 35 रुपए प्ति लीटर जा पहुंची है जबकि दही की कीमत 40 रुपए से बढ़कर 50 रुपए हो गयी है। इसी तरह पनीर की शादियों में खपत के चलते इस की कीमत 120 रुपए प्ति किलो से बढ़कर 200 रुपए जा पहुंची है।


गनीमत की बात यह है कि अभी भी पराग और अमूल का फुल क्ीम दूध 24 रुपए लीटर मिल रहा है। पराग के अधिकारियों के अनुसार उनके पास दूध का खासा भंडार है और यह गर्मी के लिए काफी है।  दूध के थोक व्यापारियों का मानना है कि सहालग के चलते पनीर, खोया और दही के दाम उपर गये हैं।


गौरतलब है कि हर साल गर्मी में दूध की आमद कम होने के चलते सरकार इस मौसम में खोया, पनीर और दूध की बनी मिठाइयों की बिक्री पर पाबंदी लगा देती है। इस साल अब तक यह पाबंदी नही लगायी गयी है जिसके चलते दाम लगातार चढ़ रहे हैं।


लखनऊ मिल्क फेडरेशन के हरिनाम सिंह का कहना है कि गर्मी के चलते दूध के उत्पादन में कमी आई है जिसके चलते भाव उपर चले गये हैं। उनका मानना है कि यह तेजी अभी 2 महीने और रहेगी पर दोगुना दाम बढ़ना जरुर असाधारण है।

Advertisement
First Published - April 18, 2008 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement