facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटन

कुसहा मसले पर नीतीश ने प्रणव को पत्र लिखा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:42 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल में कुसहा के निकट कोसी तटबंध की मरम्मत के काम में आ रही बाधा को दूर करने के लिए नेपाल सरकार से बातचीत करने का विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी से अनुरोध किया है।
नीतीश कुमार ने सोमवार को इस संबंध में मुखर्जी को पत्र लिखा। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि नेपाल के नागरिकों द्वारा गत 20 फरवरी से जारी आंदोलन और घेराव के कारण वहां मरम्मत का काम समय सीमा के भीतर पूरा नहीं हो पा रहा है।
कुसहा के समीप तटबंध के गत वर्ष 18 अगस्त को टूट जाने के कारण बिहार के पांच जिलों सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और पूर्णिया की करीब 33 लाख आबादी प्रभावित हुई थी व सैकडों लोगों की जानें गई थीं और करोडों रुपये मूल्य की संपत्ति बर्बाद हुई थी।
नीतीश कुमार ने लिखा कि नेपाली नागरिकों के इस आंदोलन के कारण तटबंध की मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री कार्यस्थल तक नहीं पहुंच पा रही है और न ही मजदूरों को मरम्मत स्थल तक जाने दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - March 3, 2009 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement