facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

जेवर हवाई अड्डे के साथ एमआरओ भी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:43 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के करीब जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ ही योगी सरकार हवाई जहाजों के दो  मरम्मत के केंद्र बनाएगी। प्रदेश सरकार की योजना इस क्षेत्र को हवाई जहाजों के मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहालिंग (एमआरओ) हब के रुप में विकसित करने की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने वायुयानों का मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहालिंग की नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत जेवर में बन रहे नोएडा
अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास दो एमआरओ हब बनाए जाएंगे, जो देश के सबसे बड़े एमआरओ हब होंगे। इसके बाद विमानों की मरम्मत के लिए विदेश नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि विमानों के रखरखाव में दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म होगी और प्रदेश एमआरओ के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। 
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि जेवर अंतरराष्टीय हवाईअड्डा एनसीआर, प्रदेश समेत देश की बढ़ती उड्डयन जरूरतों को पूरा करने के साथ ही एक बड़े कामर्शियल हब के रूप में विकसित होगा।

Advertisement
First Published - July 8, 2022 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement