facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

भारत की रेटिंग की समीक्षा के लिए बैठक करेगी मूडीज

Advertisement

मूडीज ने इस समय भारत की सॉवरिन रेटिंग स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीएए प्लस’ बरकरार रखी है। यह निवेश ग्रेड में सबसे निचले स्तर की रेटिंग है।

Last Updated- June 04, 2025 | 11:18 PM IST
Moody's
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की सॉवरिन रेटिंग की समीक्षा करने के लिए वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। पाकिस्तान के साथ हुए टकराव और उसके बाद हुए युद्ध विराम और वैश्विक व्यापारिक तनाव के बीच इस तरह की पहली कवायद है।

मूडीज रेटिंग्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिश्चियन डी गजमैन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘हमारी समीक्षा चल रही हैं। हमारे पास इसके लिए छह महीने का वक्त है। हम भारत में रहते हुए इस अवसर का लाभ उठाकर सरकार के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं।’ गजमैन ने कहा कि भारत की मौजूदा रेटिंग में पाकिस्तान के साथ टकराव जैसे भूराजनीतिक जोखिम शामिल होंगे।

मूडीज ने इस समय भारत की सॉवरिन रेटिंग स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीएए प्लस’ बरकरार रखी है। यह निवेश ग्रेड में सबसे निचले स्तर की रेटिंग है। रेटिंग एजेंसी के अधिकारियों ने इसके पहले अप्रैल में वाशिंगटन में भारत के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।

पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए गतिरोध के असर पर सरकार के साथ विस्तार से चर्चा के सवाल पर गजमैन ने कहा, ‘जब हम सरकार के साथ बातचीत करते हैं, तो हम हर चीज पर बात करते हैं।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष बढ़ने और उसके बाद संघर्ष कम होने की जो घटनाएं हुई हैं,  वे राजनीतिक जोखिम पर मूडीज के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement