facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

आईपीएल से मोहाली के होटल व्यावसाय को हाथ आई निराशा

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:04 AM IST

मोहाली के पीसीए स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों के आयोजन से बूम की उम्मीद लगाए मोहाली की होटल इंडस्ट्री की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।


मोहाली होटल इंडस्ट्री लोगों को अपनी ओर खीचने में नाकाम रहा है। बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए होटल कारोबारियों ने बताया कि आईपीएल के ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच मोहाली की होटल इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो पा रहे हैं।


मोहाली में आईपीएल मैचों के आयोजन से केवल उन्हीं होटलों को फायदा हो रहा है जो क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक है। इन्हीं होटलों में से एक के महाप्रंबधक कंवर दीप सिंह का कहना है कि वे क्रिकेट स्टेडियम से नजदीक के होटल सौ फीसदी भरे हुए है। जबकि इस समय औसत तौर पर होटलों में केवल 70 से 75 फीसदी कमरें ग्राहकों की सेवाओं में उपलब्ध हुए है।


मोहाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पुखराज भूषण गुप्ता का कहना है कि मोहाली में अंतरराष्ट्रीय मैचों के मुकाबले घरेलू मैंचों के दौरान यात्रियों की संख्या  अधिक रहती है।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पड़ोसी राज्यों से दर्शकों को खीचंने में पूरी तरह से नाकाम रहा है।


ज्यादातर दर्शन स्थानीय थे और इस कारण होटलों की रौनक को बढ़ाने में उनकी भूमिका न के बराबर थी। इस बार ज्यादातर दर्शकों ने स्टेडियम में जाकर मैच देखने की जगह टीवी पर मैच देखने को अधिक तरजीह दी है। आस पड़ोस के शहरों से आए लोगों ने मैच देखने के बाद होटल में रुकने की जगह अपने घर लौटना बेहतर समझा।


क्रिकेट प्रेमियों अपनी ओर खींचने में उद्योग की असफलता का उल्लेख करते हुए गुप्ता ने कहा कि एक तो यहां ढांचागत सुविधाओं का अभाव था साथ ही मोहाली को पर्यटन स्थल के तौर पर प्रचारित करने में भी कोताही बरती गई है। इस कारण यहां के होटल कारोबारी काफी निराश हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मोहाली पर अधिक ध्यान देने की मांग की।

Advertisement
First Published - April 28, 2008 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement