facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

मप्र में 4.5 लाख लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ संबंधी कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से शामिल होंगे मोदी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश के 4.5 लाख हितग्राहियों को डिजिटल माध्यम से ‘गृह-प्रवेश’ कराएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘प्रदेश के 4.5 लाख परिवारों का दीपावली के पहले अपने आवास का सपना साकार होने जा रहा है। इन ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री मोदी धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की सौगात देते हुए वर्चुअल गृह-प्रवेश करवायेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह-प्रवेश के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सतना से शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत अपराह्न तीन बजे होगी।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में न केवल आवास निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है, बल्कि निर्माण गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में योजना में अब तक 48 लाख ग्रामीण आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 29 लाख आवास पूर्ण हो गये हैं। उन्होंने बताया कि इन आवासों पर 35,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय हुआ है। विशेष परियोजना में गुना एवं श्योपुर जिलों में 18,342 आवास स्वीकृत हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बजट में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष के बजट में 400 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष में योजना पर अमल के लिए राज्य के लिये 10,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है जिसमें 6,000 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार और 4,000 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी।

Advertisement
First Published - October 22, 2022 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement